गर्मी में लगाएं ये खूबसूरत फूलों के पौधे, कम देखभाल में पाएं शानदार खूबसूरती

0
214

पूजा

 

Gardening tips: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी और इस दौरान तेज धूप और पानी की कमी के कारण पौधे में ज्यादा फूल नहीं खिलते हैं, जिससे बगिया देखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। इसलिए गर्मी के मौसम में अगर आप अपने घर के बगीचे को और भी खूबसूरत बनाना चाहते है। तो इन फूल के पौधों को जरूर लगाएं। ये पौधे गर्मी के मौसम में भी बढ़िया तरीके से ग्रोथ करते है। इन पौधों को ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही बस समय-समय पर पानी और खाद देना होता है। इसके अलावा इन पौधों के फूल बहुत ज्यादा खूबसूरत होते है, तो चलिए जानते है कौन से पौधे लगाएं।

 

1. अपराजिता का पौधा
अपराजिता के पौधे को आमतौर पर विष्णुकांता या शंकरपुष्पी कहा जाता है। यहा गर्मियों के मौसम में आप अपराजिता के पौधे को आसानी से घर में लगा सकते है। अपराजिता के फूल दिखने में बहुत सुन्दर होते है, अपराजिता के पौधे को बीज के माध्यम से आसानी से लगाया जा सकता है। ये पौधा न सिर्फ दिखने में सुन्दर होता है, बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही इसके नीले फूल की ब्लू टी बनाई जाती है। अपराजिता के पौधे को अच्छी तरह से सूखी मिट्टी और धूप वाली जगह पर लगाना चाहिए और गर्मी के दिनों में नियमित रूप से रोजाना पौधे को पानी देना चाहिए।

 

 

2. मधुमालती का पौधा
मधुमालती, ये एक ऐसी बेल है, जिसके फूल गुच्छों में आते है। जो देखने में तो खूबसूरत लगते ही हैं साथ ही साथ खुशबूदार भी होते है। अंग्रेजी में इसे रंगून क्रीपर या चायनीय हनीसकल नाम से भी जाना जाता है। मधुमालती एक बेल वर्गीय पौधा है, इसकी बेल में गुच्छों में खुशबू वाले फूल लगते है। जो दिखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत और आकर्षित होते है। इसके पौधे को जमीन और गमले दोनों में आसानी से लगाया जा सकता है। इसके पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है, मधुमालती के पौधे को आप नर्सरी से लाकर भी घर में लगा सकते है। मधुमालती का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए।

 

3. सदाबहार का पौधा
सदाबहार के फूल, जितने खूबसूरत होते है। उतने ही औषधीय गुणों से भरपूर भी होते हैं, यह एक ऐसा पौधा है। जिसके पत्ते और फूल, दोनों ही आयुर्वेदिक औषधि का बड़ा स्त्रोत होते है। इन फूलों को एवग्रान फ्लावर के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा गर्मियों में आप सदाबहार का पौधा भी लगा सकते है। सदाबहार के पौधे में बहुत खूबसूरत फूल खिलते है। इसके फूल का रंग सफ़ेद, लाल और गुलाबी होता है। इसके पौधे को नर्सरी से लाकर आप घर में उसने से लगा सकते है, इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है। साथ ही सदाबहार के पौधे को सदा सुहागन भी कहा जाता है। इसे आप नर्सरी से लाकर घर में आसानी से लगा सकते है।

 

ये भी पढ़े…

 

गांव की मिट्टी ने संदीप को बनाया किसान, इंजीनियर कि नौकरी छोड़ की फूलों की खेती

 

4. डहलिया का पौधा
डहेलिया फूल रंगीन और जीवंत फूल होते है। जो अपनी सुंदरता और विविधता के लिए सराहे जाते हैं। डाहलिया फूल बगीचों और कटे हुए फूलों के रूप में लोकप्रिय है। और यदि उचित देखभाल की जाए तो इनकी खेती बहुत आसान होती है। इसके अलावा “डिनरप्लेट” किस्म के फूल उगाएँ और फूलों का व्यास 12 इंच तक हो सकता है। दूसरी तरफ, छोटे “पोम-पोम” डहलिया दिखने में उतने ही प्यारे लगते है जितने बाकि फूल लगते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here