बारिश रुकने के बाद यूपी के मौसम में आया बदलाव,लगातार बढ़े डेंगू—मलेरिया के मामले

0
244

 

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में नवरात्र के बीच मौसम ने फिर एक बार करवट बदली है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में भारी बारिश नहीं हुई है। अगले कुछ दिनों में भी भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो 4 अक्टूबर यानी शुक्रवार को भी ना के बराबर बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार जरूर जताए गए हैं। लेकिन जहां भी बारिश होगी वहां बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़े…

बिहार की बाढ़ से कृषि पर गंभीर प्रभाव,राज्य सरकार और आम जनता को मिलकर करना होगा काम

 

डेंगू और मलेरिया के मामले लगातार बढ़े
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार अक्तूबर में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र पर तटस्थ अल नीनो स्थितियों के मानसून के बाद धीरे-धीरे ला-निना परिस्थितयों में बदलने और मानसून वापसी में हुई देरी के असर से पूर्वानुमान है कि इस बार अक्तूबर सामान्य से अधिक गर्म रहेगा। दूसरी तरफ मौसम बदलने से बीमारियों का सिलसिला शुरू हो गया है। डेंगू और मलेरिया के मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं।

सबसे गर्म रहा आगरा
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आगरा में सबसे ज्यादा 37.6℃ अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है। जबकि प्रयागराज में 37.2℃, हमीरपुर में 36.6℃, सुल्तानपुर में 36℃, फुरसतगंज में 36.4℃, मेरठ में 36.5℃ और हरदोई में 36℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा फतेहगढ़ में 27℃, सुल्तानपुर में 26℃ और बाराबंकी में 24.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। साथ ही हरदोई में 26℃, कानपुर शहर में 23.6℃, इटावा में 23.6℃, लखीमपुर खीरी में 28℃ न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here