दिल्ली में रहकर ही करना चाहते हैं बंगाल की दुर्गा पूजा का अनुभव,तो मशहूर चित्तरंजन पार्क के करें दर्शन

0
252

Durga Puja of Bengal: एक तो बारिर पूजा (घर में की जाने वाली पूजा) है और दूसरी बार बारोरी पूजा (सामुदायिक पूजा)। बारोरी पूजा के पंडाल बंगाल और उसके बाहर भी चर्चा का विषय बन गए हैं। साउथ दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (सीआर पार्क), जिसे ‘मिनी कोलकाता’ के नाम से जाना जाता है। हर साल अपने पंडाल लगाता है। अगर आप भी दिल्ली में रहकर बंगाल जैसी दुर्गा पूजा देखना चाहते है। और पूजा पंडाल घूमना चाहते हैं तो आप वहां जा सकते है। बंगाल जैसी दुर्गा पूजा वहां बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।

ये भी पढ़े…

पालकी पर होगा मां दुर्गा का आगमन, जानें क्या होगा कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

प्यार, रोशनी और बुराई पर अच्छाई की जीत। यही सब देवी दुर्गा हर साल अपने साथ लेकर आती हैं। उनके घर वापस आने का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है और यह बंगालियों के लिए लगभग एक उत्सव की तरह होता है। जहां आपको अलग-अलग थीम वाले पंडाल से लेकर माता रानी की सुंदर सुंदर प्रतिमा देखने को मिलेगी। यहां आपको लाइन से ही बड़े—बड़े पंडाल देखने को मिलेंगे। वहीं सबसे सुंदर दुर्गा माता का पूजा का पंडाल काली बाड़ी मंदिर में मनाया जाता है। जहां दुर्गा पूजा के समय लोगों की काफी भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा यहां आपको हर ब्लॉक में दुर्गा पूजा का सुंदर पंडाल देखने को मिलेगा।

इस नवरात्रि अब दिल्ली में रहकर चितरंजन पार्क का दुर्गा पूजा देखना ना भूले वहीं इसकी बात करें तो नजदीकी मेट्रो स्टेशन नेहरू प्लेस है। और दूसरी तरफ देखे तो पुरानी दिल्ली का कश्मीरी गेट में भी दुर्गा पूजा समिति दिल्ली में सबसे पुरानी समिति है। जो दुर्गा पूजा का पंडाल बनाती है। यहां 1910 से ही दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। अगर आप दिल्ली में हैं। तो यह भव्य दुर्गा पंडाल आपको जरूर देखना चाहिए। क्योंकि यहां हर साल अलग-अलग थीम पर पंडाल सजाया जाता है और माता रानी की सुंदर प्रतिमा रखी जाती है। वहीं इसकी लोकेशन की बात करें तो नजदीकी मेट्रो स्टेशन कश्मीरी गेट है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here