भारत में क्रिकेट को एक जुनून की तरह देखा और खेला जाता है। क्रिकेट के प्रति देश के लोगों में गजब का जज्बा और दिवानगी नजर आती है। वैसे भारत में क्रिकेट खेलने वाले अद्भुत टैलेंट की कोई कमी नहीं है। देश के शहर-शहर गांव-गांव इस खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले लाखों लोग मौजूद है। ऐसी ही एक भारत की 14 साल की बेटी है मूमल मेहर। जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रशंसकों को अपना फैन बना दिया है।
मूमल में क्रिकेट का अद्भुत टैलेंट
मूमल राजस्थान के बाड़मेर के एक छोटे से गांव शिव शेरपुरा कानासर के किसान परिवार से हैं। वो कक्षी 8 में पढ़ती हैं और राजस्थान की रेतीले मैदान पर जमकर बल्लेबाजी करती हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो मैदान में चौकों और छक्कों की बारिश करती हुई नजर आ रही है। क्रिकेट फैंस मूमल को सूर्यकुमार यादव की फीमेल वर्जन कहकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
महिलाएं दिखा रही क्रिकेट में जलवे
पहले क्रिकेट को सिर्फ पुरुषों का खेल समझा जाता था। लेकिन अब महिलाएं भी तेजी से इस खेल में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रही हैँ। भारतीय महिला टीम शानदार प्रदर्शन करके विश्व पटल पर भारत का झंडा ऊंचा कर रही हैं। सोमवार को ही वूमेन्स आईपीएल के लिए ऑक्शन की प्रकिया हुई। जिसमें भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा 3.40 करोड़ में बिकी। लेकिन ये भी सच है कि अभी भी भारत की लाखों लड़किया और बच्चियां ऐसी हैं जो सुविधाओं के आभाव के चलते इंटरनेशल मंच तक नहीं पहुंच पाती।
देश में मूमल मेहर जैसै कई टैलेंट
मूमल मेहर महज 14 साल की हैं और वो इतनी छोटी उम्र से ही बेहतरीन क्रिकेट खेलती हैं। मूमल रेतीली पिच के चारों ओर बिल्कुल सूर्यकुमार यादव की तरह 360 डिग्री शॉट्स खेलती हुई नजर आ रही हैं। उनकी बल्लेबाजी की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर हर कोई उनकी बल्लेबाजों का मुरीद हो गया हैं। देश में मूमल मेहर जैसे बहुत सारे टैलेंट मौजूद हैं। बस उनकों एक मौका और मंच की तलाश है। ताकि वो अपने हुनर को विश्व पटल पर दिखाकर भारत का नाम रोशन कर सके।
