वाहनों पर जातिय और धार्मिक स्टीकर लगाने पर हो सकता है चालान

0
442

संगीता राना

नोएडा: आजकल एक नया फैशन चल पड़ा है या फिर जातीय या धार्मिक पहचान बताने, दिखाने या प्रदर्शित करने का दौर है। और उसका सबसे बेहतर जरिया बने हैं आपके निजी वाहन। कहीं गुर्जर लिखा होता है तो कहीं जाट तो कहीं ठाकुर तो कहीं पंडित या ​अन्य तरह के जातिय धार्मिक पहचान। चाहे दो पहिया वाहन हो, कार हो या फिर आटो, टेंपो, ट्रक। लोग अपनी जातिय या धार्मिक पहचान उस पर अंकित करते है। इसके पीछे लोगों की मंशा शायद जातिय या धार्मिक गौरव को उजागर करने की रही हो। लेकिन अब आपकी यही आदत आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
नोयडा और गाजियाबाद में पुलिस ऐसे लोगों के धर—पकड़ के लिए विशेष अभियान चला रही है जो इस तरह की पहचान अपने वाहनों पर प्रर्दशित करते हैं। इस बाबत पुलिस का कहना है की जिन वाहनों पर धार्मिक स्टिकर लगाये गये हैं उन वाहन चालकों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक पुलिस ने कुल मिलाकर 2300 चलान काटें है। प्रशासन का कहना है कि ये कारवाई 10 दिन पहले शुरु हो गई थी और 11 अगस्त रविवार को समाप्त हो गई थी।
योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा है कि कि ऐसे बहुत सारे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें वाहनों मे अलग-अलग जात या धा​र्मिक स्टीकर लगे होते हैं। उनका कहना है कि ऐसा करना कानून जुर्म है। धारा 179 के तहत अपराध है। इसलिए ऐसा करने की इजाजत किसी को नहीं है।
पुलिसिया आंकड़ों के अनुसार विगत 10 दिन में 1542 चलान काटे गयें है। यहां तक नोएडा में कुल 750 चलान काटे गये। सरकार गाडियों मे किसी भी धर्म जाति से जुड़ी चीजें लगाने को कानून के खिलाफ मानती है। गाडियों मे केवल नंबर और नंबर प्लेट के आलावा कोई भी स्टीकर नहीं लगी होना चाहिए।
हालांकि पुलिसिया कार्रवाई के साथ ही ऐसे मामलों में जागरूकता अभियान की अहम भूमिका है। इसलिए एक तरफ पुलिस चालान तो कर ही रही है साथ ही लोगों को इससे जुड़े कानूनी पहलुओं कल जानकारी भी दे रही है। प्रशासन का कहना है कि लोगों को वाहनो पर ऐसी चीजें लिखने या चिपकाने के लिए समझाना एक चुनौती है। चालान के बावजूद भी लोग ऐसा काम कर रहै है। हमारी तरफ से ये इन चालकों को लगातार आगाह किया जा रहा है कि अगर जाति धर्म से जुडी स्टीकर्स लगे वा​हन मिले तो 5000 का जुर्माना भरना पड़ सकता है। बावजूद इसके आम जनता इस तरह के जुर्माने को लेकर सजग नहीं है और बड़े पैमाने पर लोग नियम तोड़ते हुए नजर आ रहे है।
गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी अनिल कुमार य़ादव का कहना है ऐसी ड्राईव आगे भी चलाई जाती रहेगी और वाहनों पर स्टीकर्स लगाकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महीना नियमित रुप से कारवाई कि जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here