
नई दिल्ली: भारतीय घरों में शहद का इस्तेमाल किया जाता है। यह सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है। दरअसल शहद का सेवन करने से सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है। लेकिन इन दिनों बाजारों में बढ़ती डिमांड के कारण कई कंपनियां इसमें बड़े पैमाने पर मिलावट करने लगी हैं। आजकल बाजारों में मिलने वाला मीठा शहद शरीर के लिए जहर का काम कर सकता है। नकली और असली शहद देखने में तो एक जैसे ही लगते हैंं। लेकिन फिर भी दोनों में फर्क करना ज्यादा मुश्किल नहीं हैं। ऐसी स्थिति में यह जानना बेहद जरूरी है कि आप जिस शहद का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या वह असली है या नकली। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे पहचानने असली शहद
शहद मेंं पाए जाने वाले पोषक तत्व
शहद ज़रूरी पोषक तत्वों और विटामिन का भंडार हैं। शहद में मुख्य रूप में फ्रुक्टोज पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी-6 विटामिन सी और एमिनो एसिड भी पाया जाता है। वहीं एक चम्मच शहद में लगभग 64 कैलोरी और 17 ग्राम शुगर पाया जाता है। इसके अलावा शहद में फैट। फाइबर और प्रोटीन बिल्कुल भी नहीं होता है।
ये भी पढ़े…
सर्दी इंसान के साथ मवेशियों को भी करती है प्रभावित,बचाव के लिए लगवाएं टीके
असली शहद पहचानाने के कारगर उपाय
1. एक गिलास पानी लें और उसमें थोड़ा सा शहद डालें। अगर शहद असली है तो यह पानी में धीरे-धीरे घुलेगा और एक मोटा घोल बन जाएगा। अगर शहद नकली है तो यह पानी में तुरंत घुल जाएगा और कोई गाढ़ापन नहीं दिखेगा
2. एक अखबार पर थोड़ा सा शहद डालें अगर अखबार गीला नहीं करेगा और धीरे-धीरे सूख जाएगा। तो इसका मतलब शहद असली है। लेकिन अगर शहद नकली है तो यह अखबार को गीला कर देगा और उसमें दाग लगा जाएगा।
3. एक चम्मच में थोड़ा सा शहद लें और उसे आग पर रखें अगर शहद असली है। तो यह जलने के बजाय धीरे-धीरे कैरेमलाइज्ड होगा और एक फोम की तरह बन जाएगा। अगर शहद नकली है तो यह जल जाएगा और काला हो जाएगा।
4. एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें आयोडीन डालें अगर शहद असली है तो रंग में कोई बदलाव नहीं आएगा। अगर शहद नकली है तो रंग नीला या बैंगनी हो जाएगा।
5. एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद डालें अगर शहद असली है तो यह पानी में डूब जाएगा और नीचे जाकर परत पर बैठ जाएगा वहीं अगर शहद नकली है तो यह पानी में तैरता रहेगा।
शहद खाने के महत्वपूर्ण फायदे
सर्दियों में शहद का इस्तेमाल बढ़ जाता है क्योंकि ये सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों से बचाता है। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को सर्दी और खांसी जैसी सांस की बीमारियों को दूर रखने में शहद काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा ये पेट संबंधी रोगों के लिए भी लाभकारी होता है।
