दिल्‍ली एनसीआर समेत कई राज्‍यों में बार‍िश और ओले गिरने के आसार…

0
121

वर्षा वर्मा

 

IMD Rain Alert:  कड़ाके की ठंड के बीच आज भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में विभ‍िन्‍न हिस्‍सों में बारिश, ओले गिरने और गरज-चमक के साथ तेज हवा-आंधी चलने की संभावना जताई है। पहाड़ी राज्‍यों में कई जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इसके साथ ही ज्‍यादातर राज्‍यों में सुबह और रात को घना कोहरा छाने की स्‍थि‍ति बन रही है। पंजाब, दिल्‍ली-एनसीआर, राजस्‍थान, बिहार, बंगाल, नॉथ-ईस्‍ट के कई हिस्‍सों और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहेगा।

 

बारिश से गेहूं समेत कई फसलों को पहुंचेगा फायदा
दिल्‍ली के मौसम की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक आज और कल दो दिन दिल्‍ली और इसके आसपास यानी एनसीआर के लोगों को बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ सकता है। आज तेज हवा-आंधी के साथ दिल्‍ली में बारिश की संभावना है। इस बीच आज न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अध‍िकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश होने से दिल्‍लीवासियों को जहां प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलेगी तो वहीं यहां गेहूं समेत कई फसलों को फायदा पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रही। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हरियाणा के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। वहीं, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ज़मीनी पाला पड़ने की जानकारी मिली है।

 

यहां ओलावृष्टि से फसल खराबे का डर
मौसम विभाग ने आज उत्‍तराखंड, राजस्‍थान, दिल्‍ली-हरि‍याणा-चंडीगढ़, मध्‍य प्रदेश, में ओलावृष्टि की आशंका जताई है। जिससे फसलों काे नुकसान पहुंच सकता है। इससे पहले पिछले महीने भी आखिरी के कुछ दिनों में ओलावृष्टि से हरियाणा, राजस्‍थान और ओडिशा में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके लिए ओडिशा सरकार किसानों को मुआवजा दे रही है। वहीं, हरियाणा सरकार अभी नुकसान का आकलन कर रही है।

 

ये भी पढ़े…

दिल्ली-NCR में फिर लागू हुआ ग्रेप—3, कंस्ट्रक्शन समेत इन पर लगा बैन

 

 

2-4 डिग्री गिरेगा न्‍यूनतम तापमान
मौसम विभाग के मुता‍बिक, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने और उसके बाद धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। जबकि‍ महाराष्ट्र और गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है।

 

कल से 14 जनवरी तक बारिश की आशंका
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण 13 जनवरी को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और बिजली गिरने की स्थिति बन रही है। वहीं, 12 से 14 जनवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और 13 और 14 जनवरी को केरल और माहे में और 12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारि‍श की आशंका है। 13 और 14 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश और असम, मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here