खटिया से बनाई कार, लड़के का करिश्मा देख दुनिया हो गई हैरान

0
115

भावना त्रिपाठी
लेखक व पत्रकार है

पवन ओझा इन दिनों अपने आविष्कारों के कारण सोशल मीडिया पर छाए हुए है। महिंद्रा ग्रुप, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और टेक महिंद्रा लिमिटेड के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी पवन से प्रभावित होकर ट्वीट कर उनकी तारीफ की है।

जानिए कार की खासियत

कार की लागत महज 25 हजार की है। इस कार में 5-6 लोग आराम से बैठ सकते है तो वहीं ये कार किसान के लिए बेहद सुविधाजनक है। अन्नदाता चाहें तो 3 से 4 कुंटल तक माल आराम से ले जा सकता है तो वहीं जरूरत पड़ने पर किसान रात को खाट से बनी इस कार में सो भी सकता है कार में पवन ने एक पंखा भी फीट किया है।

मनोरंजन और कम्फर्ट का भी रखा है पूरा ख्याल

इस अनोखी कार में पवन ने मनोरंजन का भी खास इंतजाम किया है। बोरियत से बचने के लिए उन्होंने इसमें म्युजिक सिस्टम भी लगाया है। बताते चलें,कि कार में बैक गेयर भी है जिससे खटिया कार आराम से पीछे की तरफ भी चल सकती है।इसमे छत की जगह सोलर पैनल लगाया गया है जिससे बिना किसी खर्च किये ये कार चलेगी और पैनल धूप व बारिश से लोगों को बचाव भी करेगा।

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देख बदला प्लान

पवन ने पहले इस कार को पेट्रोल से चलने के लिए बनाया था लेकिन पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण इसे बैटरी चार्जिंग की मदद से चलाया जा रहा है।

पवन के हुनर का जवाब नहीं

पवन के पास ऐसे कई आईडिया है लेकिन पैसों की कमी के कारण वो इन आईडियास पर कर काम नहीं कर पा रहे है।ऐसे अनोखे उपकरणों का आविष्कार कर पवन जैसे युवा देश में प्रगतिशील युवाओं की मौजूदगी का प्रमाण देते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here