नाशपाती में विटामिन A, विटामिन B6, विटामिन C, घुलनशील फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद में होते है, जो बॉडी को हल्दी रखते हैं।
नाशपाती एक सीजनल फ्रूट है इसके सेवन से बॉडी में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। ये स्वाद में मीठा और खाने में कुरकुर होती है। इसके सेवन से दिल की सेहत दुरूस्त रहती है। जिन लोगों में ब्लड शुगर का स्तर हाई रहता है उन्हें रोज़ नाशपाती का सेवन करना चाहिए। नाशपाती उन लोगों के लिए भी हेल्दी है जिनका वजन ज्यादा रहता है। इसमें फैट बिल्कुल नहीं होता जिसकी वजह से ये वेट लॉस जर्नी को आसान बनाती है। ये पेट से संबंधित परेशानियों को दूर करने में बेहद असरदार साबित होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर, विटामिन और खनिज भरपूर होता है जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार करता है। अपोलो अस्पताल की मुख्य पोषण विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका रोहतगी ने कहती है कि अगर नाशपाती को सही समय पर खाया जाए तो आसानी से कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें विटामिन A, विटामिन B6, विटामिन C, घुलनशील फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कैसे नाशपाती का सेवन करने से शुगर कंट्रोल रहती है और दिल भी हेल्दी रहता है। जानते हैं कि वजन कम करने वाले लोगों के लिए ये फल कैसे फायदेमंद है।
डायबिटीज को कंट्रोल रखता है नाशपाती
डायबिटीज से पीड़ित लोग ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए नाश्ते के तौर पर नाशपाती का सेवन करें। दोपहर के खाने के बाद 4 बजे नाशपाती का सेवन करना सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक एक मीडियम साइज की नाशपाती जिसमें लगभग 22 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है वो डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार है। डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए नाशपाती का सेवन छिलकों के साथ करें। फाइबर ब्लड शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल कर देता है।
दिल की सेहत को दुरुस्त करना चाहते हैं तो सुबह और दोपहर के नाश्ते में एक नाशपाती का सेवन करें। पोटैशियम से भरपूर नाशपाती का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है। 2019 के एक अध्ययन से पता चला है कि मेटाबोलिक सिंड्रोम वाले लोग, जिन्होंने 12 हफ्तों तक हर दिन दो नाशपाती खाई, उनमें सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और पल्स प्रेशर में मामूली कमी देखी गई। हाई ब्लड प्रेशर दिल के रोग के लिए एक जोखिम कारक है। दिल को हेल्दी रखने में नाशपाती बेहद असरदार साबित होती है। एक मीडियम नाशपाती में लगभग 190 मिलीग्राम पोटैशियम मौजूद होता है। नाशपाती का सेवन छिलकों के साथ करें तो दिल की सेहत दुरुस्त रहेगी और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा।
गट हेल्थ को रखती है दुरुस्त
भारत में कब्ज और पेट में सूजन जैसी पाचन संबंधी समस्याएं लोगों को ज्यादा परेशान करती हैं जो डाइट से संबंधित परेशानियां है। गट को हेल्दी रखने के लिए नाशपाती एक नेचुरल फूड है जिसका सेवन सुबह और शाम के नाश्ते में कर सकते हैं। ये फ्रूट पूरा दिन पाचन को दुरुस्त करता है।
वजन कम करने में साहयक
भारत में मोटापा लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। अगर आप भी वेट लॉस करने के लिए डाइट पर जोर दे रहे हैं तो खाने से पहले नाश्ते के रूप में नाशपाती का सेवन करें। नाशपाती का सेवन करने से भूख कंट्रोल रहती है और बॉडी में कैलोरी इनटेक भी नहीं बढ़ता। फाइबर से भरपूर ये फल भूख को कंट्रोल करता है।

