
fenugreek seeds: कहा जाता है की महिलाओं की खुबसूरती का राज उनके बालों में छुपा होता है जितने लंबे उनके बाल होते है वो उतनी की खुबसूरत दिखती है। लेकिन आजकल बाल झड़ने की समस्या आम है और महिलाएं व लड़कियां इसको लेकर काफी परेशान रहती है। लेकिन कुछ घरेलु उपाय करे हम झड़ते बालों की समस्या से बचा सकते है। विशेष रूप से झड़ते बालों के लिए मेथी का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि शरीर में आयरन की कमी से भी बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। ऐसे में मेथी के सेवन से आयरन की मात्रा बढ़ती है और बालों का झड़ना कम होने लगता है।
ये है मेथी के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार मेथी काफी कारगर मानी जाती है आपको जान कर हैरानी होगी कि इसके सेवन से बालों के विकास में मदद मिलती है। मेथी में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, आयरन और मैग्नीशियम होता है जो कि बालों के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। दरअसल शरीर में आयरन की कमी से भी आपके बाल तेजी से झड़ते हैं। ऐसे में मेथी के सेवन से आयरन की मात्रा बढ़ती है और बालों का झड़ना कम होने लगता है।
ये भी पढ़े…
खेती पर अनुदान दे रही योगी सरकार, यूपी के केले उत्पादकों की बदलेगी किस्मत
मेथी का पानी
मेथीदाने का इस्तेमाल कर फिर से पा सकते है हेल्दी और सिल्की बाल इसके लिए आप को करना है ये उपाय बालों के लिए मेथी का पानी मेथी के बीज खोपड़ी में रक्त के प्रवाह को प्रोत्साहित करने में मदद करते हैं और तेजी से नए विकास को बढ़ावा देने के लिए बालों के रोम को पोषण भी देते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो डैंड्रफ, स्कैल्प की जलन और मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं।
मेथी का सीरम और हेयर मास्क
बालों के लिए आप मेथीदाने को उबालकर उसे छान लें फिर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको लगाने से बालों को बढ़ने में मदद मिल सकती है। यह सीरम आपके बालों को सिल्की बनाने के साथ उनको अंदर से स्वस्थ रखने में भी मददगार करेगा। मेथी को पीसे लें और इसमें एलोवेरा मिला लें। फिर इसे अपने बालों में लगाएं। ये आपके बालों को अंदर से हेल्दी बनाने में मददगार होगा।
