60 साल की मधु प्रकाश की प्रेऱणादायक कहानी

0
360

शैली आर्या

60 साल की मधु प्रकाश ‘फूलो-फलो’ नाम से एक बिज़नेस चला रही हैं 60 साल की उम्र मे आपने देखा होगा कि लोग अक्सर रिटाइरमेट का सोचते है मगर 60 की उम्र केवल आराम करने के लिए नही होती इसका सच्चा उदाहरण हैं, मेरठ की 60 साल की बुजुर्ग मधु प्रकाश है 60 साल की मधु प्रकाश ‘फूलो-फलो’ नाम से एक सफल बिज़नेस चला रही हैं, जिससे देशभर की 20 बुजुर्ग महिलाएं भी जुड़ी हैं, उम्र के इस पड़ाव मे सिर्फ खुद का बिज़नेस ही शुरू नही किया बल्कि 50 से 70 साल की 20 और महिलाओं को भी रोजगार दिया मधु प्रकाश एक बिज़नेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा एक वैध हुआ करते थे, जो घर से ही मसाले और दवाइयां कूट कर तैयार करते थे, उनकी दादी आचार, मुखवास आदि बनाया करती थीं और मधु यह सब देखकर ही बड़ी हुई हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बचपन में मिली यह सीख उम्र के किसी पड़ाव में काम आएगी। मधु के पति कैंसर से लड़ रहे थे, ऐसे में उनका ज्यादातर समय पति की देखभाल में घर मे ही गुजरता था। ऐसे मे मधु प्रकाश अपनी भतीजी सुगंधा के साथ मिलकर एक बिज़नेस शुरू किया जिसमें वह घर के बने मसाले, आचार, मुखवास आदि बेचती हैं। उनका यह बिज़नेस साल 2021 में शुरू हुआ। सुगंधा ने सोशल मीडिया और अलग-अलग जगहों पर लगने वाली प्रदर्शनियों के ज़रिए अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करना शुरू किया। साथ ही वह चाहती थीं कि उनकी बुआ की तरह ही और भी बुजुर्ग महिलाएं अपने-अपने हाथों से बनाएं प्रोडक्ट्स को फूलों फलों के साथ बेचें। इसलिए उन्होंने दूसरी महिलाओं को भी अपनी टीम में जोड़ना शुरू किया, जो पहले अपने प्रोडक्ट्स आस-पास के लोगों तक ही पहुंचा पा रही थीं। इस तरह से बुआ-भतीजी की पहल, आज 20 महिलाओं की टीम में बदल गई है। जो मिलकर 40 से ज्यादा प्रोडक्ट्स देशभर में बेच रहे हैं। कहते है ना अगर दिल में जज़्बा हो तो अपना सपना इंसान किसी भी उम्र में पूरा कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here