काठमांडू जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त…नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत,कई लोग लापता

0
186

काठमांडू: अंतरराज्यीय बस दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें अक्सर आते रहती हैं। आपको याद होगा कि विगत माह ही शिवहर से चलकर दिल्ली आने वाली बस उन्नाव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और कई घायल हो गये थे। ताजा मामला नेपाल का है जहां नेपाल में पोखरा से 70 किमी दूर तनुहान जिले में गोरखपुर की बस (यूपीएफटी 7623) अनियंत्रित होकर मार्स्यांगडी नदी में जा गिरी। बस काठमांडू जा रही थी। प्रयागराज से महाराष्ट्र के 42 पर्यटकों को लेकर चित्रकूट होते हुई नेपाल गई थी। इस हादसे में 14 लोगों के मौत होने की खबर है जबकी रेस्क्यू टीम ने 16 लोगों को बचा लिया है। अभी भी दर्जनभर से ज्यादा लोगों को तलाशा जा रहा है।

 

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला पुलिस मुख्यालय तनुहान के डीएसपी दीपकुमार राया ने बस दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है, “यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पड़ी हुई है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही है।

लगातार संपर्क में हैं अधिकारी
उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा कि,बस दुर्घटनाग्रस्त के संबंध में हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति था या नहीं। इससे पहले इस साल जुलाई में दो बस उफनती त्रिशूली नदी में बह गए थी। दोनों बस में कुल 65 लोग सवार थे।

 

चलाया जा रहा है राहत और बचाव कार्य
बस दुर्घटनाग्रस्त की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं और राहत कार्य को प्राथमिकता दी है।

अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है अंतरर्राज्यीय बसें

उल्लेखनीय है कि आम तौर पर दूर दराज का सफर करने वाले पर्यटक बसों का सहारा लेते हैं क्योंकि बसों में टिकट मिलना आसान होता है लेकिन चाहे नेपाल में हो या बिहार, उत्तर प्रदेश से चलकर दूसरे राज्यों में जाने वाली बस दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरे अक्सर आते रहती हैं। यदि नेपाल की बात करें तो नेपाल में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं और कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी है, जिनमें पहाड़ी और घाटी वाले रास्तों वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गए। जिससे बड़ी संख्या में जान माल की हानि होती है। इन हादसों में कितनी ही बार भारतीय भी शिकार हुए हैं। इन घटनाओं के कारणों में अक्सर खराब सड़क की स्थिति, बसों की खराब देखभाल और ड्राइविंग में लापरवाही शामिल होती है।


बसों का अवैध परिचालन..यात्रियों की परेशानी का सबब
कई बार तो यह भी देखा गया है कि बसें बिना लाईंसेस परमिट के ही दूर दराज तक यात्रियों को ले जाती हैं जिनकी जानकारी न तो राज्य की सरकारों को होती हैं और न ही संबंधित महकमे को। यानी बसों का संचालन पूरी तरह से अवैध होता है और पुलिसिया मिलीभगत से ये पूरा कारोबार संचालित होता है ऐसे में जब बस दुर्घटनाग्रस्त होती हैं तो चालक और परिचालक फरार हो जाते हैं। बसों के मालिक जवाबदेही लेने को तैयार। ऐसे में पूरा कारोबार रामभरोसे चल रहा होता है और यात्रियों की जान भी भगवान के भरोसे ही होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here