‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ का गुडविल एंबेसडर बनी 9 बालिकाये

0
502

जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, असम, मणिपुर एवं अरुणाचल प्रदेश की बालिकाओं को मिला गुडविल एंबेसडर का प्रमाण-पत्र । पूरे देश में स्वस्थ भारत बनायेगा 300 बालिकाओं को ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ का गुडविल एंबेसडर।

संतोष कुमार सिंह

नई दिल्ली: देश में स्वच्छता अभियान तेजी से बढ़ रहा है। देश स्वच्छ होगा तो समाज स्वस्थ होगा। समाज स्वस्थ तभी हो सकता है जब बालिका स्वस्थ हो। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए और स्वस्थ समाज की परिकल्पना को जमीन पर उतारते हुए स्वस्थ भारत ट्रस्ट ने देश के अलग—अलग हिस्सों से गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति राजघाट में आयोजित मूल्य निर्माण शिविर में शिरकत करने आयीं 9 बालिकाओं ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ का गुडविल एंबेसडर बनाया है। ये बालिकायें ट्रस्ट से जुड़कर देशभर में स्वस्थ बालिका, स्वस्थ समाज के मुहिम को जमीन पर उतारेंगी। देश के सात राज्यों की 9 बालिकाओं को ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ कैंपेन का गुडविल एंबेसडर मनोनित किया है। जीएसडीएस के सत्याग्रह मंडप में आयोजित मूल्य निर्माण शिविर में स्वस्थ भारत (न्यास) ने हैफलांग (असम) की केहुलैमइले निरियम, मणिपुर की म्यूचैमलुइ, कारगिल (जम्मू कश्मीर) की डिसकिट डोलमा एवं फिजा बानो, भोपाल (म.प्र.) की कनुप्रिया गुप्ता एवं फाल्गुनी पुरोहित, चुनार (उ.प्र.) से प्रीति राना, वेस्ट सियांग (अरुणाचल प्रदेश) से लिगमा बागरा एवं दिल्ली से प्रेरणा तिवारी को ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ’ समाज का गुडविल एंबेसडर बनाया गया है। इन 9 बालिकाओं में प्रेरणा तिवारी कथक नृत्य में पारंगत हैं, डिसकिट डोलमा एवं फिजा बानो स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति अपने क्षेत्र में आम लोगों को जागरूक कर रही हैं। कनुप्रिया गुप्ता भारत की पहली ब्रेल लिपी में छपने वाले अखबार द पीस गांग की संपादक हैं, फाल्गुनी पुरोहित अपनी आंखों से दुनिया को नहीं देख सकती हैं लेकिन अपने मधुर आवाज से दुनिया में शांति क संदेश फैला रही हैं, केहुलैमइले एवं म्यूचैमलुई नॉर्थ ईस्ट में शांति की दूत बनी हुई हैं।

swasthyaaaaaaaaaaaaa21ज्ञात हो कि बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर शुरू किए गए इस कैंपेन को पूरे देश में ले जाने के लिए न्यास की टीम स्वस्थ भारत यात्रा पर निकलने वाली है। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति (जीएसडीएस), नेस्टिवा अस्पताल एवं मेडिकेयर फाउंडेशन, संवाद मीडिया, राजकमल प्रकाशन, जलधारा सहित देश के तमाम संगठनों के सहयोग से स्वस्थ भारत (न्यास) स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ कैंपेन चला रहा है। 2016-17 में 300 बालिकाओं को ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ का गुडविल एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वस्थ भारत (न्यास) पिछले 4 वर्षों से जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। न्यास द्वारा स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत ‘नो योर मेडिसिन’, ‘जेनरिक मेडिसिन लाएं पैसा बचाएं’, कंट्रोल मेडिसिन मैक्सिमम रिटेल प्राइस एवं ‘तुलसी लगाएं रोग भगाएं’ जैसे जनकल्याणकारी कैंपेन चलाए जा रहे हैं।

swasthyaस्वस्थ भारत पत्रिका का लोकार्पण

जीएसडीएस स्थित सत्याग्रह मंडप में आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ भारत (न्यास) द्वारा प्रकाशित स्वस्थ भारत पत्रिका के प्रवेशांक का लोकार्पण जीएसडीएस के निदेशक  दीपंकर श्रीज्ञान, वरिष्ठ गांधीवादी  बसंत जी, वेदाभ्यास कुण्डु, स्वस्थ भारत न्यास के धीप्रज्ञ द्विवेदी, ऐश्वर्या सिंह, मणि शंकर एवं पत्रिका की संपादिका शशिप्रभा तिवारी की उपस्थिति में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here