देवास। प्राइवेट स्कूलाें की तरह ही इस बार से जिले के हायर सेकंडरी स्कूलाें में साेमवार से समर कैंपाें की शुरूआत हुई है। इन कैंपाें में विद्यार्थियों में कौशल विकास, सृजनात्मकता, रचनात्मकता, कला एवं खेल भावना के विकास काे जागृत करना है। समर कैंप 13 मई तक चलेंगे, जिसमें पंजीकृत विद्यार्थि विभिन्न विधाओं में भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियाें में पारंगत हासिल करने के लिए यह श्रेष्ठ अवसर माना जा रहा है।
पहले दिन से स्कूलाें में विद्यार्थियाें ने नृत्य, म्यूजिकल गायन, याेगा, कबड्डी, खाे-खाे, राेप स्केटिंग, आर्ट एंड क्राफ्टऔौर ड्राइंग में भाग लिया। इन बच्चोंं काे स्कूल के शिक्षक ही कैंप में सभी प्रकार की विधाएं सिखा रहे हैं। समर कैंप का समय स्कूलाें में सुबह 8 से 10 बजे तक का रखा है, उसके बाद बच्चाें काे घर भेजा जा रहा है। खेल के साथ ही याेगा-प्रणायाम भी करवाया जा रहा है, जिससे बच्चाें में एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि हाेगी।
सुबह-सुबह विद्यार्थियाें ने इस तरह से याेगा भी किया।
सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र बंसल ने बताया समर कैंप में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियां साेमवार से करवाई जा रही हैं। नृत्य एवं संगीत विधाओं में सामान्य जानकारी के साथ मुद्राएं, सरगम सिखाई जा रही हैं। आर्ट एंड क्रॉफ्ट के माध्यम से बच्चों में कल्पनाशीलता व रचनात्मकता का विकास होगा। समर कैंप के संबंध में शासन ने दिए निर्देशानुसार विद्यार्थी गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।
पालकों से सहमति के बाद ही स्कूल में 125 बच्चाें का पंजीयन करवाया है। सभी गतिविधियों के संचालन के लिए शिक्षकों की समिति का गठन भी किया है। इसमें एचएल जाट, श्वेता काकड़े, दीक्षा महेश्वरी, अनुष्का जोशी आदि शामिल हैं।
