देवास। शहर के चाणक्यपुरी के समीप स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत फिर अनियमितता का मामला सामने आया है। कुछ माह पहले गड़बड़ी सामने आई थी कि हितग्राहियों ने मल्टी में मकान लेकर उन्हें किराए से दे दिया है। साथ ही कुछ हितग्राहियों को एक से अधिक मकान आवंटित किए गए। आवंटित मकानों को हितग्राहियों द्वारा किराए पर दे दिया गया था।
इस तरह का मामला उजागर होने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए हितग्राहियों को नोटिस भी दिए थे और मामले में एफआईआर करने की बात भी कही गई थी। इसके बाद एक जांच दल भी गठित किया गया, जिसमें 3 पार्षद शामिल किए गए हैं। जांच दल ने सोमवार को इसी मामले को लेकर आवासों का निरीक्षण किया। जिसमें यह बात सामने आई कि कई मकान मालिकों ने भवनों को आवंटित करवा कर भवनों का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। वहीं कई हितग्राहियों ने दो से तीन मकान लेकर किराए पर दे रखा है। मौके पर पहुंचकर जांच टीम के सदस्यों ने और नगर निगम की टीम ने कुछ भवनों को सील कर निगम ने अपने ताले लगाए हैं।
मामले में जांच दल के सदस्य पार्षद बाली घोसी का कहना है कि हम 3 लोगों की टीम गठित की गई थी जिन्होंने नगर निगम के इंजीनियर टीम के साथ मिलकर मौके पर निरीक्षण किया है। जिसमे निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि कई लोगों ने कमर्शियल इस्तेमाल के लिए भी भवनों का उपयोग किया है। जबकि कई लोगों ने मकान किराए पर दे रखे हैं इसको लेकर जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।
