मुस्कान की ऐसी तड़प, जेलर से कर डाली ये मांग, जानकर सन्न रह जाएंगे आप

0
238
वर्षा वर्मा

 

Meerut Murder:  मेरठ के सौरभ मर्डर केस में नित्य नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कातिल मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल पुलिस के शिकंजे में है। दोनों ही नशे के लिए खूब छटपटा रहे हैं। जेल प्रशासन के तरफ से साफ कहे दिया गया है कि यह जेल है तुम्हारा घर नहीं, मुस्कान ने मांग की है कि दोनों को एक ही बैरक में रखा जाए।

 

 

 

जेल में छटपटा रहे मुस्कान और साहिल
सौरभ हत्याकांड के दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल जेल में काफी परेशान हैं। उन्होंने जेल प्रशासन के खिलाफ मांगों को रखा है। साथ ही आरोपी मुस्कान कई बार जेल अधीक्षक से मिलने का वक्त मांग चुकी है। हालांकि मुस्कान ने दो मांगे रखी थी जिसमें से एक को मान लिया गया है, जबकि दूसरे को नकार दिया गया है।

 

 

ये भी पढ़े…

 

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा, AAP विधायकों ने जताया विरोध

 

 

मुस्कान ने कौन सी दो मांगों को रखा था सामने
दोनों ही आरोपी को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। महिला और पुरुष के लिए अलग—अलग बैरक होते है, इसी बात से मुस्कान काफी परेशान है। उसने जेल प्रशासन से मांग रखी की दोनों को साथ रखा जाए। उनसे कहा कि उसको बेचैनी हो रही है, लेकिन जेल प्रशासन ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया।

 

 

 

सौरभ अक्सर मुस्कान को उसके खर्च के लिए पैसे भेजता था
पुलिस अधीक्षक (शहर) आयुष विक्रम सिंह ने कहा, “लंदन में काम करने के दौरान, सौरभ अक्सर मुस्कान को उसके खर्च के लिए पैसे भेजता था। अपनी हत्या से ठीक पहले, उसने मुस्कान के खाते में 1 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।” अधिकारी ने कहा कि पुलिस अब साहिल की जुआ गतिविधियों की आगे जांच कर रही है। रिमांड के दौरान अपनी जांच में इन डिटेल को शामिल करने का प्लान बना रही है। साहिल और मुस्कान से पूछताछ के बाद हत्या की साजिश का पता चला। जिन्होंने पिछले साल नवंबर में ही सौरभ की हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की थी। उन्होंने अपराध के लिए खरीदी गई चीजें और उन्हें कहां से प्राप्त किया, इस बारे में विस्तृत जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here