गर्मियों में चेहरे पर आएगा गजब का निखार, करें फॉलो घरेलू नुस्खे

0
93
पूजा

 

Skin care tips: गर्मियों में तेज धूप से त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। साथ ही, त्वचा पर सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्याएं चेहरे की खूबसूरती को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। ऐसे में अकसर लोग महंगे फेसिअल और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी स्किन को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए आपको इतना खर्च करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसा आसान और घरेलू उपाय लेकर आए है। जिसे आपकी स्किन खूबसूरत और चमकदार हो जाएगी। आपको बस घर पर मौजूद बेसन और दही की आवश्यकता होगी। तो आइए जानते है, कैसे बनाएं घर पर फेस पैक

बेसन और टमाटर का फेस पैक
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन, दही और टमाटर का रस डालकर अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर हल्के हाथों से 2 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में एक बार इस प्रक्रिया को करने से चेहरे पर गजब का ग्लो आ जाएगा। और चेहरे का खोया हुआ निखार वापस मिल जाएगा।

चेहरे पर फेस पैक लगाने के फायदे
चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए यह फेस पैक बहुत फायदेमंद है। यह स्किन की डेड सेल को हटाकर स्किन को साफ करता है और एक नेचुरल ग्लो देता है। इसके अलावा, यह स्किन को हाइड्रेट भी करता है, जिससे यह स्वस्थ और चमकदार दिखती है। और चेहरे पर जमी गंदगी को हटाते है।

 

ये भी पढ़े…

 

गुलाब जल में मिलाकर लगाएं ये चीज, चेहरे पर आ जाएगा निखार

त्वचा को देता है पोषण
बेसन, दही और टमाटर का रस त्वचा को पोषण देता है और इसे स्वस्थ बनाता है। बेसन में मौजूद प्रोटीन और फाइबर त्वचा को मजबूत बनाते हैं, जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। टमाटर का रस त्वचा को विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स देता है। जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाते हैं। इसके अलावा अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो इसके इस्तेमाल से आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। यह स्किन को एक्सफोलिएट करता है, जिससे दाग धब्बे दूर हो जाते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here