निर्मला सीतारमण के बजट भाषण पर शेयर बाजार में जोरदार उछाल…

0
268

वर्षा वर्मा

Stock Market:  संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के बजट भाषण के दौरान शेयर बाजार में जोरदार उछाल आ गया। इस दौरान सरकारी शेयरों में तेजी आ गई। बीएसई सेंसेक्स 366.54 अंक उछलकर 77,867.11 अंक पर कारोबार करता दिखाई दिया। एनएसई का निफ्टी भी 113.45 अंक की बढ़त के साथ 23,621.85 अंक पर पहुंच गया।

 

तेजी के साथ खुला था शेयर बाजार
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 136.44 अंक उछलकर 77,637.01 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 20 अंकों की मामूल बढ़त के साथ 23,528.60 अंकों पर अपने कारोबार की शुरुआत की।

 

ये भी पढ़े…

बजट में नारी को तोहफा, गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रिशनल सपोर्ट देने का ऐलान

 

बीएसई सेंसेक्स के 24 शेयरों में तेजी
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 24 शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है। जबकि 6 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनमें इंडसइंड बैंक का शेयर 2.80% की बढ़त के साथ 1019.95 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेस्ले इंडिया का शेयर 0.86% की गिरावट के साथ 2293.05 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों पर आधारित एनएसई के निफ्टी के 29 शेयर हरे निशान और 21 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें आईटीसी होटल्स का शेयर 3.38% उछलकर 168.45 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है। जबकि हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 1.71% गिरकर 42.64.80 रुपये पर पहुंच गया।

 

एशियाई बाजारों का हाल
एशिया के दूसरे बाजारों में जापान के निक्केई और हांगकांग के हैंगसेंग में सकारात्मक रुख देखा जा रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में सपाट रुख बना हुआ है। यूरोपीय बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ जबकि अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.67% की बढ़त के साथ 76.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here