घूंघट की ओट से बरसीं लाठियां… खूब बरसा रंग, भीड़ ने तोड़ा रिकॉर्ड, लाखों श्रद्धालु पहुंचे मथुरा

0
216
वर्षा वर्मा

Mathura Lathmar Holi 2025:  मथुरा की होली विश्व प्रसिद्ध है। बीते रोज राधारानी लाडली मंदिर में जहां भक्तों ने लड्डू मार होली खेली तो वहीं आज बरसाने की रंगीली गली में लठ्ठमार होली खेली गई। हुरियारिनों ने लठ्ठों से हुरियारों पर प्यार के लठ्ठ चलाए तो वहीं हुरियारे खुद को ढाल से बचाते हुए दिखाई दिये। एक तरफ हुरियारिनों की मीठी गालियां माहौल को और होलीमय बना रहीं थी। वहीं इस अद्भुत लट्ठमार होली के लाखों श्रद्धालु भी साक्षी बने।

 

रिकॉर्ड तोड़ भीड़ पहुंची बरसाना
लट्ठमार होली मेला में भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस बार लाखों श्रद्धालु पहुंच गए। बरसाना में तीन किलोमीटर तक का मार्ग श्रद्धालु से खचाखच भरा रहा। अपार भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बाइक भी बंद कर दी।

कल होगी नंदगाव की होली
बरसाना और नंदगांव के अनुपम और अद्वितीय रिश्तों का यह पर्व यूं ही नहीं पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस पर्व पर प्रेम का रंग भी बरसता है। लट्ठामार होली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं शुक्रवार सुबह सखियों नंदगांव होली खेलने का आमंत्रण लेकर आई बरसाना के हुरियारों के प्रतिनिधि के रूप में होली खेलने आने का समाचार सुनाया। इतना सुनते ही मरस्तना होलों की तैयारी तेज हो गई। हुरियारिनों ढालो को तेल पिलाकर तैयार कर लिया आखिर उन्हें हुरियारों पर नंदगांव जो है। इस होली का स्राक्षी बनने को लाखों की संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार को ही नंद गांव पहुंच गए।

 

ये भी पढ़े…

हरिश्चंद्र घाट पर खेली जाएगी 10 मार्च को चिता भस्म की होली, सादगीपूर्ण तरीके से निकलेगी शोभायात्रा

 

होली का दिया न्योता
होली के न्योते को नंदगांव की होली के दौरान भक्तों पर पुष्प वर्षा करते टेसू के फूलों से रंग तैयार करता टेसू के फ़ूलों को तयार कर्ता बंशी गोस्वामी नंदबाबा मंदिर कर सोलह श्रृंगार राधा दासी सखी चली रे नंदभव बरसाना से नंदगांव होली का न्योता लेकर आती राधा सखी साथ में गोपाल सखी बरसाने के हुरियारे यशोदा कुंड पहुंचेगे। यहां उनकी खातिरदारी होगी और फिर लभी लोग नन्दबाबा मंदिर पर पहुंचेंगे। नंदगांव सोलह श्रृंगार कर। लंबा घूंघट औडकर जब राधा की सखा को ताहलों के महल से खेली का निमंत्रण लेकर विदा किया जा रहा था ती कहा दोत की खप पर चढ़तु झूम रहे थे।

 

नंदभवन में हुआ स्वागत
राथा की सखी राधा दासी हड़िया में गुलाल लेकर नंदभवन पहुंचीं। यहां नंदभवन में राधा कर स्वागत हुआ। वृंदावन की रहने वाली राधा दासी सश्री सुबह लाडली जी मंदिर पहुंचीं। वहां सोलह श्रृंगार किया। इसके बाद राधारानी से अनुमति ली। मंदिर सेवायत ने बंसी गोस्वामी को हड़िया में गुलाल भरकर दिया। गुलाल के साथ इत्र, बीड़ा, परेआ वप्रसाद भी दिया। ढोल नगाड़ों के साथ राधा बासी सखा जी मंदिर से नीचे उतर कर गहां पर कन्हैया से होली खेलने की अनुमति मांगेंगे। मंदिर पर समाज गायन होगा और फिर हुरियारों पर मंदिर सेवायतों द्वारा टेसू के फूलों से तैयार रंग बरसाया जाएगा। पांच कुंतल फूलों से रंग तैयार किया गया।

 

 

रंगीली गली में होगा धमाल
यहां से हुरियारे मंदिर की सीढ़ियों से नीचे उत्तर रंगीली गली पहुंची। उधर, नंदगांव में भी होली का न्योता मिलने की खुशी थी। नंदभवन मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। राधा सखी पहुंची तो हल्ला मचा होली का न्योता आ गया। राथा सखी ने सामग्री ती सेवायत ने नंदवावा कन्या के चरणों में रख दिया। स्वागत के बाद घंटी रसिया गायन और नृत्य का दौर चला। फाग निमंजण उत्सव में होली के रसिया का गायन हुआ। शुभारंभ संगीताचार्य राधारमण गोस्वामी ने राग काफी में ठुमरी गाकर किया। केदार गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, विक्रमवेद, ललित गोस्वामी आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दे श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। रंगीली गली पहुंचेंगे। हुरियारिनों से हास परिहास के बीच हुरियारों की लट्ठमार होली शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here