लोगों का मनचाहा मौसम है वसंत, खूबसूरत सौंदर्य भरे उल्लास का होता है संचार

0
338
वर्षा वर्मा

 

Spring Season 2025: माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से वसंत ऋतु का आगमन होता है। इसी दिन बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है। वसंत ऋतु अपने साथ उमंग और उत्साह लाती है। वसंत के सुहाने मौसम में नई स्फूर्ति का संचार होने लगता है। इस ऋतु के दौरान प्रकृति में चारों तरफ अलग अहसास होता है। वसंत ऋतू एक ऐसा मौसम है। जो नए सिरे से शुरुआत करने का प्रतीक है। इसलिए वसंत को ऋतुओं का राजा माना गया है। इन दिनों पूरी धरती एक अलग ही रंग में होती है। इस खास ऋतू में प्रकृति का सौंदर्य अच्छा देखने को मिलता है।

 

वातावरण होता है खुशनुमा
बसंत पंचमी के दिन पृथ्वी की अग्नि सृजनता की ओर अपनी दिशा करती है। यही वजह है कि ठंड में मुरझाए हुए पेड़-पौधे, फूल आंतरिक अग्नि को प्रज्ज्वलित कर नए सृजन की तरफ बढ़ते हैं। साथ ही खेतों में फसल वातावरण को खुशनुमा बना देती है। जानकारी के लिए बता दें कि वसंत ऋतू में पतझड़ की वजह से पेड़-पौधों पर नई कली खिलकर पुष्प बन जाती है। वसंत का मौसम सर्दियों के जाने का और गर्मियों के आने का संकेत देता है।

 

ये भी पढ़े…

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे.. घर पर बनाएं नेचुरल फेस सीरम,चमकने लगेगी आपकी त्वचा

 

 

लोगों का मनचाहा मौसम है वसंत
बसंत पंचमी के 40 दिन बाद होली का पर्व मनाया जाता है। यही वजह है कि बसंत पंचमी से होली के त्योहार की शुरुआत मानी जाती है। मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए बसंत पंचमी का दिन काफी खास होता है। देश के लगभग हर राज्य में बसंत पंचमी का पर्व अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। इस दिन लोग मां सरस्वती की पूजा के दौरान पीले फल, मिठाई और मीठे पीले चावल को भोग लगाते हैं। क्योंकि मां सरवती को पीला रंग बेहद प्रिय है।प्राचीन समय से ही वसंत का लोगों का मनचाहा मौसम रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here