श्रामिकों के कल्याण के लिए सोनपुर मेला में किया गया है विशेष इंतजाम…

0
267
पंचायत खबर टोली

सोनपुर: बिहार श्रम प्रधान राज्य है। देश के लगभग सभी राज्यों बिहार के श्रमिक मिल जायेंगे। यहां तक की कोरोना काल वो दृश्य सबने देखा कि कैसे बिहार के श्रमिक बाहरी राज्यों से अपने प्रदेश लौट रहे थे और राज्य की सरकार इन श्रमिकों को राज्य वापसी पर कोरोना से बचाव के उपाय तो कर ही रही थी साथ ही इन श्रमिकों की बेहतरी के लिए भी मुख्यमंत्री के ​देखरेख में कई योजनायें भी बनाई। इन योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया। लेकिन बिहार में इन दिनों एशिया में प्रसिद्ध सोनपुर मेला चल रहा है और यह मेला एक माह तक चलता है। यही कारण ​है कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार ने राज्य स्तर पर श्रमिकों के लिए चलाये जा रहे ​ विभिन्न योजनाओं से राज्य के श्रमिकों, युवाओं और लाभार्थियों को जोड़े जाने एवं वृहद् स्तर पर प्रचारित-प्रसारित किए जाने हेतु विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला, सोनपुर में गजग्राह चौक के समीप प्रदर्शनी (स्टाल) लगाया गया है।


इस प्रदर्शनी का उद्घाटन आज विभाग के मंत्री सुरेंद्र राम, श्रम संसाधन विभाग बिहार द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि सरकार का उदेश्य सभी वर्गों का सार्वभौमिक उत्थान करना है, जिसके तहत विभाग श्रमिकों और युवाओं को प्राथमिकता देकर उतरोत्तर विकास के लिए विभाग प्रतिबद्ध है |

सोनपुर मेला मे मनोरंजन के साथ-साथ लोगो को मिल रही है फाइलेरिया से बचाव की जानकारी

इस प्रदर्शनी में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ऑन स्पॉट पंजीकरण कराया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय डेटाबेस हेतु बनाए गए ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) द्वारा निःशुल्क सुविधा प्रदान किये जाने की व्यवस्था भी की गई है।

के प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को जोड़ने हेतु पंजीकरण एवं परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रहेगा। इसके साथ बाल एवं बंधुआ मज़दूरी को समाप्त किए जाने हेतु विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों का उपयोग कर आम जनों के जागरूक किया जाएगा। विदेश में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए समुद्रपार नियोजन ब्यूरो के लिए भी परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी और युवाओं को राज्य के विभिन्न जिलों में नियोजन मेला की जानकारी दिए जाने एवं उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़े जाने हेतु भी परामर्श केंद्र बनाया गया है।

यह भी पढ़े…

जितनी होगी जागरूकता, नुकसान उतना ही कम : शाहनवाज

उल्लेखनीय है कि मेले में विभागिय कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर विशेष सचिव,आलोक कुमार, श्रमायुक्त, रंजिता के साथ विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here