
सोनपुर: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला के उद्घाटन के बाद से ही लगातार बिहार सरकार के अलग—अलग मंत्रालयों के मंत्री मेले में पहुंचकर अपने विभागों से जुड़े पैवेलियन का उद्घाटन कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सोनपुर मेला में कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत द्वारा कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री जीतेन्द्र राय,मंत्री सुरेन्द्र राम, विशेष सचिव आर एन राय, सोनपुर विधायक डा. रामानुज प्रसाद, विधायक छोटे लाल राय, निदेशक उद्यान नंदकिशोर,सहित बड़ी संख्या में विभाग के मुख्यालय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी, कर्मचारी एवं किसान भाई-बहन उपस्थित थे।
क्या कहा कृषि मंत्री ने
इस मौके पर सूबे के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मे, कोरोना काल के बाद मेला लगा है जो थोड़ा उदास लग रहा है लेकिन बहुत जल्द ही सुन्दर मेले में रौनक लटेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बदलते समय में कई चीजें बदली हैं। पहले बैल गाड़ी से किसान आते थे,अब किसान मोटर गाड़ी से आते है, समय के साथ बदलाव होता हैं, किसानों को अब जैविक खेती करने की जरूरत है। कृषि विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि किसानों को सहयोग करें। कृषि विभाग प्रखंड से लेकर गांव तक जाकर एक एक व्यक्ति को कृषि से सम्बन्धित ज्यादा से ज्यादा जानकारी दे।

मंत्रालय के कामकाज पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हर जिला से संवाद किया, और सभी से पूछा कि किसानों को किसी चीज़ का बीज चाहिए। कालाबाजारी पर लगाम लगाने का काम करने की जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि 90 प्रतिशत लोगों को खाद बीज उपलब्ध कराया जाएगा। किसान भाइयों ने कोविड काल मे भी काम किया है। प्रखंड कार्यालय मे बीज और खाद के मूल्य का बोर्ड लगाया गया हैं।

कुमार सर्वजीत ने कहा कि पराली मे आग लगाने का मतलब अपने अन्न मे आग लगाना हुआ। मेले की महत्ता को रेखांकित करते हुए मंत्री ने कहा कि सोनपुर मे मेला का आयोजन किया जाता रहा है। आज भारत में जहां लोक संस्कृति दिनों-दिन विलोपित होते जा रही है, वहीं सोनपुर का यह मेला अपनी पौराणिक धरोहर को जीवंत बनाये रखा है।
सोनपुर मेला मे मनोरंजन के साथ-साथ लोगो को मिल रही है फाइलेरिया से बचाव की जानकारी
उन्होंने हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के इस प्रांगण में कृषि विभाग द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी तथा स्टॉल से जुड़े सभी कर्मियों, पदाधिकारियों तथा इस कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी किसान भाईयों को बधाई दी।