जितनी होगी जागरूकता, नुकसान उतना ही कम : शाहनवाज

0
182
पंचायत खबर टोली

 आपदा प्रबंधन मंत्री ने सोनपुर मेले में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पैवेलियन का किया उद्घाटन
सोनपुर: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पैवेलियन का उद्घाटन गुरुवार को मेला क्षेत्र में  मंत्री, आपदा प्रबंधन शाहनवाज ने किया। प्राधिकरण के सदस्य द्वय पीएन राय और मनीष कुमार वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्र वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन इस समारोह में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत प्राधिकरण के सचिव मीनेंद्र कुमार, भा.प्र.से. ने किया।
अपने उद्घाटन भाषण में माननीय मंत्री शाहनवाज ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में विभाग के साथ-साथ प्राधिकरण के तमाम कर्मी हमेशा मुस्तैद मिलते हैं। आपदा से पहले लोगों को सतर्क और सचेत करना इबादत के समान है। पूजा है, प्रार्थना है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम करेंगे ताकि आपदा में कम से कम क्षति हो।
मंत्री ने कहा कि मेला हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की निशानी है। इस मेले में आपको हर चीजें मिलेंगी। बिहार के हर हिस्से, हर वर्ग और समुदाय के लोग मिलेंगे। आपस में मिलते-बतियाते और मेला घूमते। यही हमारे बिहार की खूबसूरती है। देश की पहचान है।

प्राधिकरण के सदस्य पी. एन. राय ने कहा कि समाज को सुरक्षित और बिहार को सुरक्षित बनाना है। इसके लिए प्राधिकरण बड़े पैमाने पर जागरूकता और झमतावर्द्धन अभियान चलाएगा। यह लंबे समय तक चलनेवाला कार्य है जब तक कि समाज का हरेक तबका सुरक्षित न हो जाए।

अपने स्वागत भाषण में सचिव मीनेंद्र कुमार ने प्राधिकरण की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंंने कहा कि आम जनों में जागरूकता हेतु प्रचार- प्रसार के लिए सोनपुर मेला से बड़ा और विशाल मंच कोई हो नहीं सकता। इसे ध्यान में रख प्राधिकरण ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण की दिशा में जागरूकता के लिए इस पैवेलियन का निर्माण किया है। यहां लोगों को विभिन्न आपदाओं से बचने और सुरक्षित रहने की जानकारी मिलेगी। आस-पास के गांवों में जागरूकता रथ घूमेगा।

इस अवसर पर निर्माण कला मंच के कलाकारों ने सड़क दुर्घटना से जुड़े एक नाटक का मंचन किया। इस मौके पर आस-पास के गांवों में भ्रमण के लिए आपदा जागरूकता रथ को मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पैवेलियन में प्राधिकरण से जुड़े हितभागी संस्थानों और संगठनों ने विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगाए हैं। इनमें आपदाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा। माननीय मंत्री ने सभी स्टाॅल का बारीकी से निरीक्षण किया।

सोनपुर मेला मे मनोरंजन के साथ-साथ लोगो को मिल रही है फाइलेरिया से बचाव की जानकारी

विभिन्न आपदाओं के प्रति आमजन को सचेत और सतर्क करने के उद्देश्य से प्राधिकरण सोनपुर मेले में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाता है। प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक और परिचर्चा आदि के माध्यम से लोेगों को आपदाओं में सुरक्षित रहने की जानकारी दी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here