वर्षा वर्मा
सोनीपत: बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से कई लोग अपने परिवार को पालने के लिये रोजी-रोटी की तलाश में अन्य राज्यों में आते हैं। लेकिन कई ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां यह मजदूर हादसों का शिकार हो जाते हैं। चाहे वो इमारत गिरने के हादसे हों। एक ऐसा ही मामला सामने आया है हरियाणा के सोनीपत का।
सोनीपत के गांव रामपुर में काम करने वाले मजदूरों का। दरअसल मृतक बिहार के जिला बेगूसराय के गांव चंद्रपुरा निवासी नीरज व बिहार के खगरिया के गांव चिलाकुंडी निवासी कुंदन थे। संदिग्ध परिस्थितियों में निर्माणाधीन मकान में बनाए गए पानी के टैंक में शटरिंग खोलने उतरे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई और एक गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यह हादसा उस समय हुआ जब शटरिंग खोलने टैंक में उतरे मजदूरों की जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो तुरंत मकान मालिक के परिवार के सदस्यों ने उन्हें टैंक से बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों मजदूरों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मृतकों के स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई। उनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
