अक्षत सरोत्री
पटना: जेडीयू अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर संगठन को मज़बूत और धारधार बनाने के लिए संगठन में बड़े बदलाव किए है। संगठन में वैसे लोगों को जगह दी गई है जो पार्टी के नज़र में आने वाले विधान सभा चुनाव में महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं। पिछली जंबो कमिटी जिसमें 300 सदस्य थे। इस बार 115 नेताओं को प्रदेश कमिटी में जगह दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि चुनाव को देखते हुए पार्टी ने फ़ैसला किया है कि कमिटी को छोटा किया जाए ताकि संगठन को धार दिया जाए। साथ ही वैसे लोगों को बाहर किया गया है जो संगठन में निष्क्रिय भूमिका में थे। उन्हें अलग से भूमिका दी जाएगी जिनकी भूमिका चुनाव में महत्वपूर्ण होगी।
पार्टी के प्रदेश संगठन में 10 उपाध्यक्ष, 1कोषाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव और 9 प्रवक्ता बनाए गए है। वहीं, इस कमिटी में 49 लोगों को प्रदेश महासचिव बनाया गया है जिनमें वासुदेव कुशवाहा, मनीष कुमार, धर्मेंद्र चन्द्रवंशी, राणा रणधीर सिंह चौहान, भूमिपाल राय, मेजर इक़बाल हैदर वीरेंद्र कुशवाहा कुछ प्रमुख नाम है।
वहीं, इस कमिटी में नौ प्रवक्ता भी बनाए गए हैं जिनके ऊपर पार्टी की बात को मीडिया में रखना है। जदयू के नौ प्रवक्ता नीरज कुमार निहोरा यादव ,अंजुम आरा हिमराज राम अरविंद निषाद भारती मेहता परिमल कुमार अनुप्रिया मनीष कुमार शामिल हैं।
