गाजीपुर से शिलांग ले जाई जाएगी सोनम, ट्रांजिट रिमांड की पूरी तैयारी

0
56
वर्षा वर्मा

 

 

Raja Raghuvanshi Murder Case:   मेघालय में पति की हत्या के बाद लापता हुई इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी की गाजीपुर में बरामदगी से सनसनी फैल गई है। हत्या की साजिश रचने की आरोपी सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए शिलांग पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है।

 

 

 

वाराणसी एयरपोर्ट से जाएगी गाजीपुर
सूत्रों के मुताबिक, शिलांग पुलिस टीम फ्लाइट से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरेगी और वहां से सड़क मार्ग से गाजीपुर पहुंचेगी। अगर टीम आज शाम 5 बजे तक गाजीपुर पहुंचती है, तो सोनम को उसी दिन ट्रांजिट रिमांड पर भेजा जा सकता है। देर होने की स्थिति में रिमांड की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी की जाएगी, जिसके बाद उसे शिलांग ले जाया जाएगा।

 

पूछताछ का जिम्मा शिलांग पुलिस के पास
इस मामले में गाजीपुर पुलिस फिलहाल जांच से दूरी बनाए हुए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गाजीपुर पुलिस को मुख्यालय से किसी प्रकार की पूछताछ या जांच के निर्देश नहीं मिले हैं, मामले की जांच पूरी तरह शिलांग पुलिस के जिम्मे है।

 

 

ये भी पढ़े…

 

कोरोना से नहीं इस कारण लगेगा इस गांव में “लॉकडाउन”,जानकर रह जाएंगे हैरान

 

 

 

भ्रमित करने की संभावना
उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अगर गाजीपुर पुलिस पूछताछ करती है, तो आरोपी सोनम संभावित सवालों के जवाब पहले से तैयार कर सकती है। जिससे वह शिलांग पुलिस को भ्रमित कर सकती है। इसी कारण यूपी पुलिस ने पूछताछ से खुद को अलग रखा है। इस बीच मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here