औद्यानिकी कॉलेज थुनाग के मामले में जयराम ठाकुर की हुई भिड़ंत

0
138

अक्षत सरोत्री

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान हंगामा हो गया। यह हंगामा सिराज विधानसभा हलके के थुनाग में खोला गया औद्यानिकी कॉलेज का मामला गूंजा।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि उनके हलके के थुनाग में औद्यानिकी कॉलेज को खोला गया था और इसके लिए कुल मिलाकर 205 बीघा जमीन भूमि चयनित की गई थी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस कालेज को यहां सं बंद कर शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस कॉलेज के शिक्षकों के तबादले कर रही है और इसके चलते बच्चे माइग्रेशन मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कॉलेज के भवन निर्माण को टेंडर लगे और फिर सरकार से एक पत्र जाता है कि टेंडर अवार्ड नहीं करना है और कहा गया कि कॉलेज को बंद किया जा रहा है। फिर कहा गया कि इसे शिफ्ट किया जा रहा है।

उन्होंने पूछा कि आखिर इस कॉलेज को जमीन पर क्यों खड़ा नहीं होने देना चाहते। उन्होंने टेंडर तुरंत अवार्ड करने की मांग की। सवाल के जवाब में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि थुनाग में औद्यानिकी कॉलेज के लिए जो जगह चिन्हित की गई है, उसमें दो ही ब्लॉक बनाए जा सकते हैं।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास पांच साल का समय था, उस समय इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इस कालेज के निर्माण पर 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here