नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली के पूर्व डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट इस बार बदल दी गई है। इस बार वो पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पटपड़गंज से अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे। वो हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। सबसे बड़ा फैसला तो सिसोदिया की सीट को लेकर हुआ है। पिछली बार पटपड़गंज से बड़ी मुश्किल से चुनाव जीत पाए सिसोदिया को जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है। जबकि पटपड़गंज से अवध ओझा मैदान में उतरे हैं।

आप की दूसरी लिस्ट
नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कराला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी से प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनर्दीप सिंह साहनी (साबी), पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुर से राखी बिडलान, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसौदिया, देवली से प्रेम कुमार चौहान, त्रिलोकपुरी से अंजना परचा, पटपड़गंज से अवध ओझा, कृष्णा नगर से विकास बग्गा, गांधी नगर से नवीन चौधरी (दीपू), शाहदरा से पदमश्री जीतेन्द्र सिंह शंटी, मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान।
ये भी पढ़े…
प्रख्यात शिक्षक अवध ओझा आप में हुए शामिल, शिक्षा क्षेत्र होगा मुख्य उद्देश्य
केवल तीन सीटिंग विधायक को टिकट
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पूरी सतर्कता बरत रही है। पार्टी ने पिछली बार इन 20 सीटों में से 19 पर जीत हासिल की थी। गांधी नगर सीट से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने अपने 19 मौजूदा विधायकों में से 16 के टिकट काट दिए हैं। चांदनी चौक से वर्तमान विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी के बेटे को टिकट दिया गया है। वो अभी यहां से पार्षद हैं। आप ने कुछ दिन पहले जारी 11 कैंडिडेट लिस्ट में 5 विधायकों को टिकट नहीं दिए थे। पार्टी ने अबतक कुल 31 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है और 21 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। दूसरी लिस्ट में तीन ऐसे नाम हैं जो बीजेपी या कांग्रेस से आप में शामिल हुए हैं।
पहली लिस्ट में किसे कहां से मिला मौका
आम आदमी पार्टी के 11 कैंडिडेट्स वाली पहली लिस्ट में विश्वास नगर से दीपक सिंघला को टिकट दिया गया है। मटियाला से सोमेश शौकीन को टिकट मिला है। लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी छोड़ आप में शामिल हुए अनिल झा को किराड़ी सीट से, बदरपुर से रामसिंह, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, छतरपुर से ब्रम्ह सिंह तंवर, सीलमपुर से जुबैर चौधरी,सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, रोहतास नगर से सरिता सिंह को पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में जगह दी है।

