Parliament Session: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसदों ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही संसद परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया विपक्षी सांसदों ने हाथों पर तख्तियां लेकर अदाणी मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज किया। इस विरोध प्रदर्शन में टीएमसी और एसपी के सांसद शामिल नहीं हुए।

सरकार अदाणी के लिए काम कर रही है
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा जब तक भाजपा सत्ता में है। तब तक अदाणी का मुद्दा उठाया जाएगा क्योंकि सरकार अदाणी के लिए काम कर रही है जनता के लिए नहीं वे केवल अदाणी को लाभ पहुंचाना चाहते हैं हम संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और संसद में भी अदाणी का मुद्दा उठाएंगे। और विपक्ष के भारी हंगामे के कारण शुरू होते ही लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद प्रश्नकाल के दौरान अलग-अलग मुद्दे उठा रहे थे। जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति जताई और सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।
ये भी पढ़े…
संसद में बोले कृषि मंत्री…सरकार 50 प्रतिशत से ज्यादा का MSP तय करेगी और खरीदेगी भी
क्या है अदाणी मामला
भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी सहित सात लोगों पर अमेरिका के न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि उन्होंने आंध्र प्रदेश और ओडिशा सरकार के अधिकारियों को महंगी सौर उर्जा खरीदने के लिए रिश्वत दी। इससे अदाणी समूह को अगले बीस वर्षों में दो अरब डॉलर से ज्यादा का मुनाफा हो सकता था। हालांकि अदाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि अमेरिकी अभियोजकों के आरोप बेबुनियाद हैं और समूह सभी कानूनों का पालन करता है। अमेरिकी अधिकारियों ने कथित साजिश के संबंध में कनाडाई पेंशन फंड मैनेजर सीडीपीक्यू (कैस डी डेपो एट प्लेसमेंट डू क्यूबेक) के तीन पूर्व कर्मचारियों साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल और दीपक गुप्ता पर भी आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया कि उन्होंने ई-मेल नष्टकर और अमेरिकी सरकार को गलत जानकारी देने के लिए राजी होकर रिश्वत के मामले की जांच में बाधा पहुंचाई। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने वाला सीडीपीक्यू अदाणी की कंपनियों में शेयरधारक है।