किसान के बेटे ने किया कमाल,बनाया चैटजीपीटी का भारतीय वर्जन

0
155

भावना त्रिपाठी

हरियाणा के 14 वर्षीय कार्तिक ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे देखकर दुनिया हैरान है, उन्होने चैट जीपीटी जैसा देश का पहला भारतीय वर्जन तैयार किया है। कार्तिक ने अपने इस इन्वेंशन का नाम ‘रघुराई बोट’ रखा है। अब वो इसे पेटेंट करवा रहे है।

चैटजीपीटी से भी एडवांस है ‘रघुराई बोट’

कार्तिक का दावा है कि जो ‘रघुराई बोट तैयार किया है वो चैटजीपीटी से भी एडवांस है ।यह देश और विदेश की 67 भाषाओं में पूछे गए सवालों का जवाब देता है।कार्तिक का कहना है कि उसने केवल एक महीने में ही इस बोटचैट को बनाया है.

इसे पहले भी कार्तिक ने किए है अनोखे आविष्कार

इसे पहले भी उनके किए गए इनंवेंशनस ने देश को हैरान किया है।आपको बता दें कि 14 साल के कार्तिक देश के यंगेस्ट एप डेवलपर है। इतना ही नहीं उन्होंने देश का पहला बोलने वाला अखबार भी बनाया है। भले ही कार्तिक ने बड़ी सफलता हासिल की हो लेकिन उनका सपना है कि वह देश के लिए अत्याधुनिक एआई बेस्ड रोबोट तैयार करें, जिसकी तैयारी उन्होंने अभी से शुरू कर दी है।

कार्तिक ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्तिक ने बताया कि चैट जीपीटी सितंबर 2022 तक का डाटा उपलब्ध करवाता है तो वहीं रघुराई बोट में लेटेस्ट इनफॉरमेशन मिल जाएगी। उसने अपने पिता के साथ बैठकर इस भारतीय एआई चैट बोट रघुराई को लॉन्च किया है।उनके पिता एक किसान है।

गूगल जैसे सर्च इंजन्स पर कर सकते है ऑपरेट

इसे बोटचैट को गूगल और याहू जैसे सभी सर्च इंजन्स पर सर्च किया जा सकता है।अगर ‘रघुराई बोट’ पेटेंट हो गया तो यह कार्तिक और उनके परिवार के साथ देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here