एसबीआई में होगी स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती, आयु सीमा 21 से 40, जानें कैसे करें आवेदन

0
168

Government Job In SBI: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर बिल्कुल आपके लिए है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के तहत असिस्टेंट मैनेजर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025 है। यह भर्ती 100 पदों पर होने जा रही है।

वर्षा वर्मा

आयु सीमा 21 से 40 साल
इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 60 परसेंट अंकों के साथ इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री रखी है। इसके अलावा आवेदकों के पास कम से कम 2 साल कार्य करने का अनुभव भी होना चाहिए। इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल तक रखी गई है। एसबीआई में आवेदन करने के लिए शुल्क 750 रुपए रखा गया है। आरक्षित वर्गों के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 750 रुपए शुल्क रखा गया है। आरक्षित वर्ग एससी, एसटी, पीएच के आवेदकों के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

ये भी पढ़े…

यूनिसेफ ने ​जारी की ‘द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन 2024’ रिपोर्ट

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। अब अप्लाई लिंक पर जाकर क्लिक करें।रजिस्ट्रेशन करके फीस भरें। फॉर्म जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें। पद के अनुसार सैलरी 48,480 से लेकर 85,920 रुपए प्रतिमाह है। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदक को ऑनलाइन रिटन टेस्ट देना होगा। उसके बाद आवेदक का इंटरेक्शन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here