Benefits Of Honey And Black Pepper: शहद और काली मिर्च दो ऐसी चीजें हैं जो लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होती हैं। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। शहद और काली मिर्च दोनों औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद में इनका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। शहद और काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। आमतौर पर लोग इनका सेवन अलग-अलग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप काली मिर्च और शहद का एक साथ सेवन करते हैं। तो इससे शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हालांकि यह मिश्रण सर्दी-जुकाम से लेकर बैड कोलेस्ट्रॉल से राहत दिलाने में प्रभावी साबित हो सकता है तो आइए शहद और काली मिर्च का सेवन करने के फायदे।

सर्दी-जुकाम से राहत पाचन तंत्र दुरूरत
शहद और काली मिर्च का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। यह खांसी को कम करने और गले की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। जबकि काली मिर्च बलगम को पतला करती है जिससे सांस खुलकर आती है। शहद और काली मिर्च का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। नियमित रूप से इन दोनों के मिश्रण का सेवन करने से गैस, कब्ज, अपच और पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़े…
ज्वार और बाजरा की मध्य प्रदेश में सरकारी खरीद शुरू, जानें किसानों को कितना मिल रहा दाम
वजन घटाने में मददगार
शहद के साथ काली मिर्च का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट तेजी से बर्न होता है। सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर पीने से पेट की चर्बी कम हो सकती है। साथ ही, वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। शहद और काली मिर्च का सेवन करने से शरीर में सूजन की समस्या दूर हो सकती है। क्योंकि इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से जोड़ों में दर्द सूजन और गठिया की समस्या से राहत मिल सकती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाए
शहद और काली मिर्च का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे ब्लॉकेज की परेशानी कम हो सकती है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। इसके अलावा शहद और काली मिर्च का सेवन करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच शहद लें। इसमें 3-4 काली मिर्च को कूटकर डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद आप इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
