प्रदर्शनकारी किसानों के चंडीगढ़ मे प्रवेश पर प्रतिबंध, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर 4000 जवान तैनात

0
213

चंडीगढ़: 22 अगस्त सोमवार को हरियाणा-पंजाब के सभी 18 नाकों को सील कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन की यह तैनाती हरियाणा-पंजाब के किसान यूनियन को 22 अगस्त को यानि आज चंडीगढ़ मे घुसने से रोकने के लिए की गई है। ये किसान अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ मे प्रदर्शन करने के लिए घुसने का प्रयास कर रहे हैं।

सीमा पर जवानों की तैनाती

पंजाब तथा हरियाणा बॉर्डर पर एसएसपी कंवरदीप कौर के नेतृत्व में 4000 जवानों को तैनात किया गया हैं। बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 16 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर, पीसीआर, इंटेलिजेंस, सीआईडी सहित अन्य विंग भी मौके पर मौजूद है और सभी बॉर्डर एरिया बैरिकेड्स के साथ तारों से घेराबंदी की गई है। सरकार ने किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं।

क्या है मामला?

पंजाब और हरियाणा के किसान खराब फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी मांग मगवाने के लिए पंजाब-हरियाणा के कई किसान यूनियन ने मंगलवार को चंडीगढ़ में धरना देने का एलान किया था।
इसी बीच पुलिस ने एक किसान को हिंसा भड़काने और लोगों को उकसाने के आरोप में हिरासत में लिया है जिसका नाम राजू बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारी को कानून के खिलाफ जाकर एंट्री नहीं करने देंगे।
इसी के चलते हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर को सील किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला और मोहाली से लगते शहर के 27 प्रवेशद्वार सील कर दिए हैं। इन सभी जगह पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here