
Himachal Pradesh: राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। 6,692 पदों पर हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग की भर्ती प्रकिया शुरू कर दी है। नाइलेट कंपनी के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए 28 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए है। प्री प्राइमरी स्कूलों में 6202 आया, 124 योग शिक्षक और 227 स्पेशल एजुकेटर भर्ती होंगे।
शिक्षकों को कितनी मिलेगी सैलरी
योग शिक्षकों को 6,789 रुपये मानदेय मिलेगा। कैरियर गाइडेंस काउंसलरों के भी 124 पद भरे जाएंगे। इन्हें 17,068 मानदेय दिया जाएगा। पार्ट टाइम आधार पर भर्ती किए जाने वाली आया को प्रतिमाह 4,075 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके अलावा प्राइमरी और अपर प्राइमरी में नियुक्त किए जाने वाले स्पेशल एजुकेटर के 193 पद भरे जाएंगे। इन्हें 16385 रुपए मानदेय मिलेगा।
स्पेशल एजुकेटरों को 20,469 रुपये सैलरी
सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में भर्ती किए जाने वाले 34 स्पेशल एजुकेटरों को 20,469 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके अलावा अन्य विभागों में जिला प्रोग्राम प्रबंधक के 12 पद भरे जाएंगे। इन्हें 30,000 रुपये और इसी के साथ ई डिस्टि्रक मैनेजर के तीन पद भरे जाएंगे, जिन्हें 32,490 वेतन मिलेगा। योग शिक्षकों की भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षा स्नातक रखी गई है। इसके अलावा योग में एक साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
कॅरिअर गाइडेंस काउंसलर के लिए ये योग्यता जरूरी
कॅरिअर गाइडेंस काउंसलर के लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा और एमए या एम.एड अनिवार्य शिक्षा रहेगी। पार्ट टाइम आया की भर्ती के लिए 12वीं पास भी आवेदन कर सकते है। हालांकि, स्थानीय पंचायत या स्थानीय नगर निकाय के अभ्यर्थियों को इसमें प्राथमिकता मिलेगी।
ये भी पढ़े…
अप्रैल 2025 टॉप सरकारी भर्तियों की लिस्ट!12वीं पास तुंरत करें आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलरी
स्पेशल एजुकेटर
स्पेशल एजुकेटर प्राइमरी और अपर प्राइमरी की भर्ती के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास अनिवार्य शिक्षा रखी गई है। डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन स्पेशल एजुकेशन का कोर्स भी होना चाहिए। सेकेंडरी और अपर सेकेंडरी में भर्ती किए जाने वाले स्पेशल एजुकेटर के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में 50 फीसदी अंकों की शर्त लगाई गई है। इसके अलावा स्पेशल एजुकेशन में बीएड भी होनी चाहिए।


