कई राज्‍यों में आज से बारिश शुरू होने के आसार, दिल्‍ली में कोहरे से विजिबिल‍िटी घटी

0
223

वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली: देशभर में कड़ाके की ठंड के बीच बीते दिन नॉर्थ-ईस्‍ट में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बार‍िश दर्ज की गई। जबकि‍ असम में भारी बारिश हुई। वहीं, 8 जनवरी को उप-हिमालयी बंगाल और सिक्किम और असम में अलग-अलग जगहों पर ओले भी गिरे। आज से कई राज्‍यों में बारिश शुरू होने का अनुमान है। जो 12 जनवरी तक जारी रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की या मध्यम से लेकर छिटपुट वर्षा या बर्फबारी की संभावना जताई है। आईएमडी के मुता‍बिक, आज से 12 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में हल्की से लेकर छिटपुट बारिश की संभावना है।

 

 

बारि‍श-ओले गिरने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 11 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है। शनिवार को दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान में कुछ जगहों पर ओले गिरने की आशंका है। वहीं, 11 से 13 जनवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश संभावना है।

 

ये भी पढ़े…

राजधानी समेत कई राज्‍यों में शीतलहर का प्रकोप, इस दिन से शुरू होगी बारिश

 

 

पूर्वाेत्‍तर में बिजली गिरने की आशंका
वहीं, 12 और 13 जनवरी को केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। 13 जनवरी को पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है। साथ ही दक्षिण प्रायद्वीपीय और उससे सटे मध्य भारत के ज्‍यादातर हिस्सों और जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर दिल्‍ली एनसीआर के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। जबकि‍ अन्‍य राज्‍यों में सामान्‍य से कम बारिश के आसार है।

 

 

दिल्‍ली में मौसम का हाल
राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में शीतलहर के बीच, बहुत घना कोहरा छाए रहने से आज सुबह विजिबिल‍िटी जीरो हो गई। जिसकी वजह से कई फ्लाइट्स रद्द हो गईं। जबकि‍ कई ट्रेनें लेट हो गईं। वहीं, सुबह 5:30 बजे न्‍यूनतम तापमान तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, कल से दो दिन दिल्‍ली एनसीआर में बारिश का अनुमान है। शनिवार को आंधी-बारिश की संभावना है तो वहीं, रविवार को सामान्‍य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्‍की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here