चुनाव से पहले केजरीवाल का एक और ऐलान, कॉलोनियों में सिक्योरिटी गार्डों की होगी भर्ती

0
247

 

Delhi Elections:  आम आदमी पार्टी के संयोजक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कुछ समय से अपराध बहुत बढ़ा है। यहां खुलेआम चोरी और डकैती हो रही हैं। गैंगवॉर हो रहे हैं। लोग डरे हुए हैं। अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी और इनकी केंद्र सरकार को दिल्लीवालों से कोई लेना-देना नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया है। लेकिन हमें तो दिल्ली वालों की चिंता है। यहां की दो करोड़ जनता हमारा परिवार है। यहां किसी के दिल में तकलीफ होती है, तो केजरीवाल को दर्द होता है। इसलिए मैंने दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाया है कि हमारी सरकार बनने पर हम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को सिक्योरिटी गार्डों की नियुक्ति करने के लिए उचित राशि देंगे।

 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जितनी आरडब्ल्यूए हैं। उन्हें अपने-अपने इलाके में सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से उचित राशि दी जाएगी। इसके मापदंड तय किए जाएंगे कि किस इलाके में कितनी धनराशि देनी है। हम दिल्लीवासियों को बेसिक सुरक्षा देना चाहते हैं, ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।

 

ये भी पढ़े…

बीजेपी दे सकती है दिल्ली वालों को बड़ी सौगात, धार्मिक स्थलों, फ्री बिजली, साफ पानी के साथ और सुविधाएं भी…

 

पूर्वांचलियों के वोट कटवा रही बीजेपी
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी धरना पार्टी बन गई है। मैं अपने घर के बाहर इनके लिए टेंट लगवा दूंगा। जहां ये अपनी मर्जी के हिसाब से बैनर बदल सकते हैं। मैं चुनाव आयोग गया था क्योंकि बीजेपी रोहिंग्याओं का बहाना बनाकर दिल्ली में पूर्वांचलियों के वोट कटवा रही है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने संसद में कहा था कि हम पूर्वांचलियों और दलितों के वोट कटवा रहे हैं। इसकी शिकायत करने हम चुनाव आयोग गए थे। लेकिन ये मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। जितने विधायक पूर्वांचल से आम आदमी पार्टी ने बनाए, उतने किसी पार्टी से नहीं बने। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी जितने मुद्दे उठा रही है। उसे वे सब उल्टे पड़ रहे हैं। इस पार्टी का काम सुबह से शाम तक सिर्फ केजरीवाल को गाली देना है। क्या केजरीवाल को गाली देने से दिल्लीवालों का भला हो जाएगा? देश और दिल्ली की बात करो, रोजगार नहीं है। लेकिन बीजेपी को इसकी चिंता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here