दिल मिले न मिले..मिलते रहिए..किसानो के हाल चाल सुनाईए

0
838

संतोष कुमार सिंह
नयी दिल्ली:कर्इ् राज्यों में चुनाव सर पर है। नेताओं को किसानो की परेशानियां याद आने लगी है। सरकार का दावा है कि सरकार के नोटबंदी के फैसले से किसान खुश है,और रबी के बावग ने पिछले वर्ष के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। जबकि विपक्ष का कहना है कि सरकार के नोटबंदी से किसान भूखे मर रहा है। इन सब परस्पर विरोधी दावों प्रतिदावों के बीच राजनीतिक दल अपने—अपने तरीके से वोट का सबसे बड़े समूह अर्थात किसानों में लुभाने में लगे हुए है। कोशिश है कि वे खुद को और दल को किसानों का सच्चा हितैषी साबित कर सकें।

gubara-_nमोदी से मिले राहुल

इस बीच संसद का शीत कालीन सत्र हंगामों की भेंट चढ़ गया है। लेकिन नेता हैं तो इस 70 फीसदी आबादी के लिए कुछ करते हुए तो दिखना ही होगा। इसी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष  राहुल गांधी किसानों के प्रतिनिधिमंडल की मांगों के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। मिलते—मिलाते रहिए के इस शिष्टाचारी भेट मुलाकात से जो बातें निकलकर सामने आयी है, उसके अनुसार राहुल का दावा है कि  इस बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है कि उत्तर प्रदेश में हमारी यात्रा के दौरान किसानों ने मांग रखी थी कि उनका कर्ज माफ किया जाना चाहिए, बिजली बिल हाफ किया जाए और फसल का सही दाम मिलना चाहिए। राहुल ने कहा कि गेहूं पर आयात शुल्क हटाना एक बड़ा झटका है। राहुल लगे हाथो यह भी कहते हैं कि प्रधानमंत्री ये तो मान रहे हैं  कि किसानों की हालत गंभीर है, लेकिन कर्ज माफ करने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा सिर्फ सुना।
बात को आगे बढ़ाते हुए प्रतिनिधिमंडल में शामिल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि  ‘हमने किसानों से जुड़ी समस्याओं जैसे कर्ज, आत्महत्या, न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात पीएम के सामने रखी. प्रधानमंत्री ने हमें इस मामले पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।’

farmer-nnnजबकि बैठक से पहले ही बैठक से पहले कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी के फैसले से पूरा देश तबाह होने की कगार पर है। तमाम राज्यों के किसान अपनी मांगों के साथ दिल्ली आए हुए हैं। राहुल गांधी पीएम मोदी से किसानों के कर्ज माफी को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।  आपको बता दें कि अलग-अलग राज्यों से 2 करोड़ किसानों के दस्तखत लेने के बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब की ओर से कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संसद में पीएम मोदी से मुलाकात करेगा।
ये नेता हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने वालों में ग़ुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, रवनीत बिट्टू व अन्‍य वरिष्‍ठ नेता शामिल थे। सभी नेताओं ने किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल आधा करने और समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here