राहुल गांधी का NDA पर तीखा हमला, ‘डबल इंजन सरकार’ को बताया धोखेबाज

0
170
शाश्वत सिंह

 

 

 

पटना: ​कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर पहुंचे और एनडीए पर तीखा हमला बोला। छात्रों को संबोधित करने दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,”डबल इंजन धोखेबाज सरकार” है, मुझे अंबेडकर छात्रावास में दलित और पिछड़े छात्रों से मिलने से रोक रही है। दरअसल राहुल गांधी के दरभंगा पहुंचने के बाद से ही राज्य सरकार ने पुलिसिया इंतजाम किया था कि वे अंबेडकर छात्रावास न पहुंच पायें। लेकिन राहुल अड़े रहे और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब वह छात्रों से मिलने छात्रावास जा रहे थे तो बिहार पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

 

 

 

हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की वंचित आबादी के डर से जाति जनगणना कराने पर सहमत हुए हैं, जिसके लिए विपक्ष अपनी आवाज कई वर्षों से उठा रहा है। उन्होंने बिहार में एक सार्वजनिक संवाद कार्यक्रम ‘शिक्षा न्याय संवाद’ का शुभारंभ किया, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

 

ये भी पढ़े…

 

CM यादव ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त के तहत 1552 करोड़ ट्रांसफर

 

 

उन्होंने आगे कहा, “क्या आपको पता है कि बिहार में सरकार मुझे क्यों नहीं रोक पाई? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैं आपकी असीम ऊर्जा से प्रेरित हूं। यह वही ऊर्जा है जिसके आगे नरेंद्र मोदी को झुकना पड़ा।” “हमने मोदी से कहा कि आप संविधान को अपने सिर से छूएं और उन्होंने ऐसा ही किया। हमने उनसे यह भी कहा था कि आपको जाति जनगणना करानी होगी। दोनों मौकों पर मोदी ने आप लोगों की प्रतिक्रिया के डर से मांगों को स्वीकार कर लिया,” गांधी ने दावा किया। “लेकिन सच्चाई यह है कि उनकी सरकार अंबानी, अडानी और उनके जैसे लोगों के हितों की सेवा करती है। यह व्यवस्था पांच प्रतिशत आबादी के लाभ के लिए काम कर रही है। दलितों, ओबीसी और आदिवासियों की कोई सुनवाई नहीं है, चाहे वह सरकार हो, कॉर्पोरेट जगत हो या फिर मीडिया हो,” उन्होंने आरोप लगाया।

 

 

 

लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा: “भारत एक लोकतंत्र है, जो संविधान द्वारा शासित है, तानाशाही द्वारा नहीं! कोई भी हमें सामाजिक न्याय और शिक्षा के लिए अपनी आवाज उठाने से नहीं रोक सकता।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here