पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, जानिये क्या है पूरा मामला

0
202
अक्षत सरोत्री

चंडीगढ़: पंजाब में पंचायत चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। ऐसे पंजाब की आप सरकार इसकी पूरी तैयारी में जुट चुकी है। आप सरकार इस चुनाव में किसी भी तरह से अपना वर्चस्व कायम रखना चाहती है। पंजाब में पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार पंचायत चुनाव से पहले ऐसा कदम उठाने जा रही है, जिसके तहत पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़े जाएंगे।

बताया जा रहा है कि ‘पंजाब गवर्नमेंट ऑफ पंचायत राज रूल्स-1994’ में संशोधन की तैयारी है। यह एजेंडा अगली कैबिनेट बैठक में लाया जा सकता है।

इस एजेंडे को विधानसभा के मानसून सत्र में लाया जा सकता है। पंचायत चुनाव सितंबर के आखिरी सप्ताह में हो सकते हैं, जिससे पहले ये एक अहम फैसला हो सकता है। इसका कारण यह है कि पंचायत चुनाव के दौरान गांवों में बड़े पैमाने पर झगड़े देखने को मिलते हैं। जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि यह फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि पंजाब में कुल 13241 पंचायतें हैं, जबकि 153 ब्लॉक परिषद और 23 जिला परिषद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here