पुणे की प्रीति ने 10 दिन 19 घंटे में 2300 किलोमीटर साइकल चला बनाया गिनीज रेकॉर्ड

0
132

नई दिल्ली। पूणे की बेटी प्रीति मस्क ने साइकल प्रतियोगिता जीतकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। द हिमालय चैलेंज को 10 में पूरा करके प्रीति ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह सफर 10 दिन 18 घंटे और 50 मिनट में तय किया । उन्होंने 2300 किलोमीटर की दूरी साइकल से तय की है।
प्रीति 23 को थिंपू से चलकर 3 मई की रात इंडिया गेट पहुंची। यहां BRO (सीमा सुरक्षा सड़क संगठन) के कर्नल जी.एन. वशिष्ठ ने उनका स्वागत किया। इनके दल के प्रमुख आनंद कंसल ने कहा कि इस यात्रा के दौरान हिमालय के उबड-खाबड़ इलाको में साइकल चलाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। प्रीति ने इस मुकाम को पाने के लिए प्रतिदिन 13 से 14 घंटे साइकल चलाई है। वह सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक साइक्लिंग करती रहीं.
प्रीति मस्के ने बताया की अपनी इस साइकल जरनी के दौरान उन्हें बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। प्रीति कहती है कि भूटान में चालेला , दुचुला और पेपेला पास सबसे मुश्किल रहे। काफी अधिक चढ़ाई होने की वजह से 23 मई को अभियान के पहले ही दिन उनकी साइकल की चेन टूट गई। उन्होंने छोठे से ट्रक रिपेयर शॉप से इसे ठीक करवाया और फिर सिलीगुड़ी पहुंचकर अपनी साइकल को पूरी तरह से रिपेयर करवाया। नेपाल से भारत में प्रेवश करते समय भारी बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी। उनका फोन उन्हें रास्ता नहीं दिखा रहा था जिस वजह से उन्हें कुछ घंटों का नुकसान भी हुआ। इस हिमालय अभियान को BRO ने समर्थन दिया था। इससे पहले भी प्रीति साइकल से लंबी यात्रा कर चुंकी है।

पहले भी साइकिल से कर चुकीं है लंबी यात्राएं

प्रीति मस्के (47) के दो बच्चे हैं और धावक भी हैं। स्वास्थय समस्याओं से दूर करने के लिए उन्होंने पांच साल पहले साइकल चलाना शुरु किया था। इससे पहले उन्होंने फरवरी में भी श्रीनगर से कन्याकुमारी की दूरी 11 दिन, 11 घंटे और 23 मिनट में साइकल से तय की थी। नवंबर 2022 में उन्होंने साइकल से कोटेश्वर-गुजरात से किबिथू-अरुणाचल प्रदेश की दूरी दौड़ते हुए महज 4 दिन 22 घंटे में पूरी की थी। जून-2022 में लेह से मनाली की साइक्लिंग यात्रा उन्होंने 55 घंटे में पूरी की। मार्च 2021 में छह हजार किलोमीटर स्वर्णिम चतुर्भुज पर साइकल यात्रा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here