लक्ष्मणगढ़ में पंचायती राज के उपचुनाव कल: मतदान दलों को सभागार में दिया प्रशिक्षण

0
128

लक्ष्मणगढ़। लक्ष्मणगढ़ में रविवार को पंचायती राज उपचुनाव होने जा रहे है। जिसे लेकर शनिवार को लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति सभागार में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद मतदान दलों को मतदान केंद्रों के रवाना किया गया। उपखंड क्षेत्र में पंचायतीराज के उपचुनाव लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के रिणू ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच, नेछवा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 9 के सदस्य के लिए कल 7 मई को मतदान होगा। लक्ष्मणगढ़ निर्वाचन अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि पंचायतीराज उपचुनाव को लेकर आज पंचायत समिति सभागार में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद मतदान दलों को रवाना किया गया। राजेश कुमार मीणा ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के रिणू ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच का उपचुनाव और नेछवा पंचायत समिति क्षेत्र में वार्ड संख्या 9 के सदस्य के लिए कल रविवार को मतदान होगा।

उपचुनाव के लिए कुल 13 मतदान दल बनाए गए है। जिनको आज पंचायत समिति सभागार में प्रशिक्षण के बाद रवाना किया गया। मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राजेश कुमार मीणा, लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार अमर सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा, सोहनलाल भास्कर, जयप्रकाश शर्मा और रविंद्र चलका प्रधानाचार्य मौजूद थे।
बता दें कि लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट रिणू ग्राम पंचायत की सरपंच के उपचुनाव के लिए अन्जू देव महरिया, केशर देवी और हरफुल सिंह कुल 3 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जबकि रिणू ग्राम पंचायत की पंच के उपचुनाव के लिए कमलेश कुमार और मामराज दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं नेछवा पंचायत समिति के वार्ड 9 के सदस्य के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बिमला देवी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप सरोज देवी चुनावी मैदान में हैं। वहीं नेछवा पंचायत समिति के वार्ड 8 के सदस्य के लिए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज होने के कारण नेछवा पंचायत समिति के वार्ड 8 के उपचुनाव में श्याना निर्विरोध निर्वाचित की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here