विकास की बही बयार,सड़क स्नान को जनता तैयार

0
951

logo_n

पंचायत खबर टोली

गाजीपुर: चौकिए नहीं, यह कोई तालाब नहीं। जहां स्नान का आनंद लिया जा रहा हो। यह सड़क है। एनएच यानी राष्ट्रीय राजमार्ग। विकास की बयार चहुंओर बह रही है, और इसी बयार को टटोलते हुए लोग सड़क पर स्नान करने चले आए। जी हां,यह वही सड़क है,जहां खड़ा होकर प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगा गया था।

सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा आपरेशन एन0एच0 थमने का नाम नहीं ले रहा है। कार्यकर्ता विरोध के नित नये-नये तरीके इजाद कर आइना दिखाने का काम कर रहे हैं। तारीफ यह कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार न तो यातायात रोका जा रहा है और न ही कहीं कानून का उलघन। विगत सप्ताह रौजा की सडक के जलजमाव व जहरीले पानी में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय परिवहन मंत्री, रेल राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी आदि को जमकर कोसा। कहा कि एन0एच0 29 की खूनी सडक को ठीक कराना हमारे लिये जीवन-मरण का प्रश्‍न हो गया है। हम बेकसूर लोगों की जाने नहीं जाने देंगे।

rauja-snan-1

समग्र विकास इंडिया के अध्यक्ष ब्रज भूषण दूबे ने कहा कि रौजा के पास ही लोक सभा के चुनाव के समय मोदी जी का कार्यक्रम लगा था जब उन्होने मनोज सिन्हा को अपना छोटा भाई बताते हुये लोगों से सम्पूर्ण विकास का वादा करके वोट मांगा था। स्वयं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र सहित केंद्रीय मंत्री डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र से होकर नेपाल को जोडने वाली सडक (बौध परिपथ) जब तालाब का रूप ले चुकी है ऐसे में इन जन प्रतिनिधियों को विकास पुरूष व युग पुरूष की संज्ञा से नावाजा जाना हास्यास्‍पद लगता है। जिस जनपद ने उपराष्ट्रपति से लेकर तीन-तीन केंद्रीय व तीन राज्य सरकार में मंत्री दिया हो वह जनपद सडकों के मामले में इतना दीन-हीन क्यों ? उन्‍होने कहा कि दशहरा बाद मटैहूं से मरदह, बिरनो, जंगीपुर होते गाजीपुर तक की सडक के गडढों की नाप कराकर मतस्य पालन का शिविर लगाया जायेगा जिससे कि इनकी बंद आंखें खुल सकें।

कुम्भनाथ जायसवाल ने लोगों से अपील किया कि हम सडकों को ठीक कराने की बात कहकर कोई याचना व भीख नहीं मांग रहे हैं। अच्‍छी सडकों पर यात्रा करना हमारा मौलिक अधिकार है। गुल्‍लू सिंह यादव ने कहा कि यह सडक राष्ट्रीय राजमार्ग होने के साथ-साथ अन्‍तराष्ट्रीय महत्व का  है जिससे विदेशी बौध भिक्षु सारनाथ से होकर कुशीनगर व नेपाल तक जाते हैं। कुओं व तालाब का रूप ले चुकी सडक देखकर उनका देश के प्रति कैसा नजरिया होता होगा, सहज रूप में जाना जा सकता है।

उक्‍त अवसर पर अनूप मिश्रा, अंजनी कुमार जायसवाल एवं नागेन्द्र दादा ने जल जमाव में स्‍नान कर सडक की सेहत सुधारने व माननीयों की सदबुद्धि के लिये पूजा अर्चना किया। आन्दोलन में इस जलजमाव से परेशान क्षेत्र नागरिकों ने बढ़चढ़कर शिरकत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here