संतोष कुमार सिंह
गिलास आधा खाली है। गिलास आधा भरा है। ये उदाहरण हमें आपको जीवन के प्रति नजरिए,हमारे-आपके सोच को सकारात्मक तरीके से प्रर्दशित करने के लिए या नकारात्मकता को सामने रखने के लिए न जाने कितने मंचों पर रखे गये होंगे। लेकिन जिंदगी या तो फूल होती है या आधा। लेकिन आपने आधा-फुल कभी नहीं सुना होगा। आखिर आधा-फुल कैसे हो सकता है। चौंक गये न। चौंकिये नहीं दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर इसी सप्ताह प्रसारित होने जा रहा है आधाफुल सीरियल। जिसमें किशोर—किशोरियों के जीवन से जुड़े रोचक पहलू आपके सामने कहानियों के जरिए रखे जाएंगे।
कहानी शुरू होती है बदली पुर के एक छोटे से कस्बे से। इसपर चर्चा करते हुए बीबीसी मीडिया एक्शन की राधा रानी मित्रा ने बताया कि इस सीरियल की विशेषता है कि किशोर किशोरियों के लिए जो सामाजिक बंदिशें परिवार और समाज द्वारा रखी गयी हैं और उसके वजह से उनकी सोच,उनके विकास,रचनात्मकता पर जो असर पड़ रहा है,उसको कहानियों के जरिए दर्शाया गया ताकि किशोरों, माता—पिता, समाज के बीच के द्वंद को समझा जा सके। किशोर माता—पिता को समझें,और माता—पिता किशोरों को ताकि दोनों एक दूसरे की भावना, परेशानियों को समझते हुए एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें। हमने जो किशोरों के लिए लक्ष्मण रेखा बना रखी है जिसको पार करने के लिए वो हमेशा तत्पर रहता है और हमें लगता है कि वह गलत कर रहा है। हम उसे रोकते हैं। समाज की बंदिशों को थोपना चाहते हैं,जिसे यदि किशोर न माने तो हम उसे बुरा कहते हैं,और यदि वह मानता है तो इससे उसका अपना जीवन प्रभावित होता है, इन्हीं आधाफुल का ताना बाना बुना गया है। पूरे सीरियल में तीन किशोर तारा,कीटि और अदरक गैंग रोचक ढंग से एक छोटे से कस्बे बदली पुर में लोगों की समस्याएं सुनते हैं। उसको सुलझाते हैं और कहानी आगे बढ़ती हैं। बदली पुर की सैर अपने आप में कम रोचक नहीं है, जो भले ही कस्बा हो लेकिन पुराने जमाने और नये जमाने के बीच के अंतर को पाटता दिखता है।
क्या है किशोरों की स्थिति
भारत की पूरी आबादी किशोरों की भागीदारी एक चौथाई है। इसलिए अब यह जरूरी हो गया है कि किशोरों में आत्मविश्वास भरने और उनके क्षमता का विकास करना और उनके सपने को पूरा करने पर अवश्य ध्यान केंद्रित किया जाये। हालांकि वर्तमान में जो स्थिति है,उसमें उन्हें कई तरह की सामाजिक आकांक्षाओं के दबाव में अपना जीवन जीना होता है। परंपरा बनाम आधुनिकता,पितृसत्ता बनाम उनके बड़े होने,उत्कंठा बनाम अभिलाषा और विवाह बनाम शिक्षा से जुड़े विरोधाभाष लगातार हर घर में देखे जा रहे हैं। इन परिस्थितियों में यदि किशोर मन माता—पिता की आंकाक्षाओं पर खड़ा नहीं उतर पाता है तो स्वाभाविक है एक अंर्तद्वंद की स्थिति हो। युवाओं और किशोरों में अपने जीवन के प्रत्येक पहलू पर नियंत्रण को शाश्वत संघर्षइन परिस्थितियों में यदि किशोर मन माता—पिता की आंकाक्षाओं पर खड़ा नहीं उतर पाता है तो स्वाभाविक है एक अंर्तद्वंद की स्थिति हो। इसके परिणाम स्वरूप कई समस्यायें, और जटिलताएं उभर कर सामने आती हैं। ऐसी ही पृष्टभूमि में आधाफुल का ताना-बाना बुना जाता है। ताकि उनकी एक बेहतर पहचान बन सके। हमारे किशोर/किशोरी एक विशिष्ट,परिपक्व,आत्मविश्वास से परिपूर्ण पहचान के साथ आगे बढ़ें। वे माता—पिता और अभिभावकों के आकांक्षाओं से मुक्त हों।
ऐसा भी नहीं है कि आप केवल किशोर मन को बदलकर उनके हर समस्या से निबट सकते हैं। इसके लिए आपको बदलाव की प्रक्रिया में उनके माता—पिता को भी सहभागी बनाना होगा। आधाफुल में किशोरों के साथ ही माता—पिता पर भी ध्यान केंद्रित किया गया ताकि द्वंद कम हो और साहचर्य विकसित हो। दोनो एक दूसरे को समझें। उन तमाम पहलुओं को कहानी के जरिए दिखाया गया है जिसका लक्ष्य है भारतीय किशोरों एव उनके माता—पिता के आत्मविश्वास और उनकी क्षमता को बढ़ाना ताकि वे सामाजिक दबाव की स्थिति का मुकाबला कर सकें और अपने निर्णय प्रक्रिया को बेहतर तरीके से पुर्नपरिभाषित कर सकें। किशोरों के लिए बदलाव की संस्कृति विकसित ताकि वे सामाजिक आकांक्षाओं व दबाव से मुक्त रह सकें।
वे मौन रहने,छुपाने,शर्म और समझौते की परंपरा का परित्याग आत्मविश्वास और पूरी क्षमता के साथ समाज का सामना कर सकें। हम वैसे सामाजिक विधानों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करना चाहते हैं जो लैगिक स्तर पर परंपरागत सोच से बंधे हो जिनकी वजह से किशोर प्रभावित हो रहे हों और उन्हें उत्पीड़न,शोषण, भेदभाव और हिंसा का सामना करना पड़ता हो। किशोरों पर केंद्रित इन एपिसोडों के जरिए यूनिसेफ के कार्यक्रमों और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) 2014 में शामिल कई महत्वपूर्ण विंदूओं को समेटा गया है मसलन यौन और प्रजनन स्वास्थ्य,पोषण,शिक्षा,लैंगिक हिंसा आदि को प्रमुखता से उठाया गया है।
हमारी कोशिश है कि 243 मिलियन की अपनी आबादी के साथ जनसंख्या में उनकी व्यापक भागीदारी रखने वाले हमारे किशोर/किशोरी राष्ट्र की बेहतरी के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों मसलन मेक इन इंडिया,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,स्वच्छ भारत, वित्तिय समावेशन, कौशल विकास और जलवायु परिवर्तन आदि से प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर देश को आगे बढ़ाने में योगदान कर सकें।
संवाद के सभी माध्यमों मसलन आधाफुल टीवी सीरिज,नीकि रेडियो सीरिज,कान खजूरा स्टेशन, मोबाईल एप इन सभी के जरिए आप भी पहुंचिए न बदलीपुर। तारा,कीटि और अदरक गैंग आपका अगले 78 एपीसोडों में फूल्ट मनोरंजन भी करेगा, अपने हमउम्र साथियों की समस्या भी सुनेगा,कुछ कहेगा,कुछ कहवायेगा,कुछ बदलेगा,कुछ बदलवायेगा और किशोरों के जीवन को बेहतर बनायेगा।
इस पूरे प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करने,फंडिग एवं अन्य सभी पहलूओं पर यूनिसेफ ने सहयोग दिया है। इस टीवी श्रृंखला के प्रसारण की शुरूआत 21 अक्टूबर 2016 से दूरदर्शन नेशनल पर 7.30 से 8 बजे तक शुक्रवार,शनिवार और रविवार को होगा। जिसे 18 अक्टूबर को दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू द्वारा लांच किया जायेगा।



