वॉयस ऑफ यूथ कार्यशाला में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, व्याख्यान के मुख्य बिंदु

0
132

Develop India@2047 के लक्ष्य को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं से रूबरू हुए और कहा कि युवा शक्ति यदि साथ आ जाये देश को विकसित बनाने के हमारे लक्ष्य को साकार करने से कोई नहीं रोक सकता है। इस मौके पर उन्होंने शिक्षण संस्थानों और शैक्षणिक जगत से भी साथ आने की अपील की और युवा शक्ति का अधिकतम उपयोग करने का सुझाव भी दिया। वे Develop India@2047 के लांचिग के मौके पर अपनी बात रख रहे थे।

ये बातें कहीं पीएम ने

  •  वर्तमान कालखंड मे व्यक्तित्व निर्माण का अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण
  • शिक्षण संस्थानों की भूमिका व्यक्ति का विकास करना
  • भारत के लिए स्वर्ण युग (अमृतकाल) है
  • इतिहास का वह दौर जब देश लंबी छलांग लगाने को तैयार
  • बिना एक भी क्षण बर्बाद किए स्वर्ण युग के हर पल का उठायें लाभ
  • स्वतंत्रता के लिए हमारे लंबे संघर्ष से मिलेगी प्रेरणा
  • एक लक्ष्य, एक जोश—जुनून और स्वतंत्रता ही अंतिम लक्ष्य माना
  • सत्याग्रह, क्रांति, स्वदेशी, सामाजिक, शैक्षणिक सुधारों से विकसित हुई चेतना
  • ये धाराएं मिलकर बनीं स्वतंत्रता आंदोलन की ताकत
  • काशी हिंदू विश्वविद्यालय, गुजरात विद्यापीठ आदि विश्वविद्यालयों की भूमिका अहम
  • शैक्षणिक संस्थानों ने देश की चेतना को मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका
  • युवाओं में आजादी को लेकर एक नई चेतना का हुआ संचार
  • पूरी युवा पीढ़ी दिखी आजादी के लिए समर्पित
  • जो भी करें देश के लिए और अभी करें के विचार का हुआ संचार
  • चरखा,विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार सबकुछ आजादी के लिए
  • कविता,किताब,अखबार, पर्चा सब देश की आजादी को समर्पित
  • हर व्यक्ति, हर संस्था, हर संगठन का हो एक ही संकल्जो
  • कुछ भी करूं वह विकसित भारत के लिए हो
  • आपके लक्ष्यों का, उद्धार का हो एक ही लक्ष्य- विकसित भारत
  • सोचें,विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने में कैसे होंगे मददगार
  • विश्वविद्यालय में ऐसा क्या करें कि भारत का हो तेजी से विकास
  • जहां हों उसी क्षेत्र में सोचें कैसे बढ़ेगा भारत विकसित भारत बनने की राह पर

  • हरेक शिक्षण संस्थानों में आने वाले युवाओं में अलग—अलग विशेषताएं
  • विविधता समेटे युवाओं को विकसित भारत के निर्माण की धारा से जोड़ें
  • सीमा से परे सोचें और दें विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण में योगदान
  • कर्तव्य की उंची भावना हो विकसित,कर्तव्य सर्वोपरि
  • हरेक नागरिक बनेगा कर्तव्य परायण तो आगे बढ़ेगा देश
  • हमारे उत्पादों की गुणवत्ता हो बेहतर
  • ताकि मेड इन इंडिया देखकर खरीदने वालों का बढ़े गौरव
  • जल संरक्षण, बिजली बचाने को लेकर गंभीरता बढ़ायें
  • धरती मां को बचाने के लिए रसायनों का कम उपयोग
  • सार्वजनिक परिवहन का हो अधिकतम उपयोग
  • इससे समाज,देश,हरेक क्षेत्र में होगा सकारात्मक प्रभाव
  • देश के हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी के युवाओं को करें आह्वान
  • अधिकाधिक युवा अभियान से जुड़ें, चलायें विशेष अभियान
  • तैयार करें अमर पीढ़ी जो बने देश के कर्णधार
  • युवाओं की ऐसी पौध हो तैयार जिसके लिए राष्ट्रहित हो सर्वोपरि

हमारा संकल्प विकसित भारत@2047

  • हमारे पास 25 साल का अमृतकाल
  • यह विकसित भारत के निर्माण का स्वर्ण युग
  • नागरिक के रूप में, हमारी “परीक्षा तिथि” घोषित
  • हमारा लक्ष्य और सामूहिक जिम्मेवारी विकसित भारत
  • भारत युवा शक्ति से सशक्त
  • पूरे दुनिया की नजर भारत के युवाओं की ओर
  • युवा शक्ति परिवर्तन की वाहक और परिवर्तन की लाभार्थी
  • विकसित भारत कैसा हो, तय करने का अधिकार हमारे युवाओं को
  • हर युवा को विकसित भारत की कार्ययोजना से जोड़ना
  • युवाओं की आवाज को विकसित भारत के निर्माण की नीति-   रणनीति में ढालना चाहती है सरकार
  • जनभागीदारी के मंत्र से होते हैं बड़े से बड़े संकल्प पूरे
  • स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, कोरोना के खिलाफ लड़ाई होया  लोकल के लिए वोकल होना
  • हम सभी ने देखी सामूहिक प्रयासों की ताकत
  • सामूहिक प्रयासों से ही विकसित भारत का होगा निर्माण
  • प्रगति की राह अकेले सरकार नहीं देश तय करेगा
  • प्रत्येक नागरिक का होगा योगदान और होगी सक्रिय भागीदारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here