राष्ट्रपति ने महिलाओं को दिया दिवाली का गिफ्ट, महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी

0
132
वर्षा वर्मा

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दिवाली पर मिला बड़ा तोहफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 651 करोड़ 37 लाख रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। जिसमें हर महिला को 1,000 रुपये दिए गए वहीं राष्ट्रपति ने महतारी वंदन योजना की किस्त जारी करने के बाद महिलाओं से सीधा संवाद किया दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक मजबूती देना और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। साथ ही राष्ट्रपति ने महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओ ने बातचीत की इस दौरान महिलाओं ने महामहिम राष्ट्रपति को बताया कि उन्हें इस योजना से मिली राशि से अपने बच्चों की पढ़ाई और जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दीवाली वे अपने बच्चों के लिए कपड़े और मिठाई भी खरीदेंगी।

महिलाओं में उत्साह
इसी कड़ी में महिलाओं ने राष्ट्रपति से बातचीत को अपने जीवन का अनमोल क्षण बताया और उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक सुरक्षा का एहसास होता है जो उनके परिवार के लिए राहत भरा है। बताते चलें कि इस राशि को महिलाएं अपने परिवार के जरूरी खर्चे और बच्चों की पढ़ाई के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

ये भी पढ़े…

उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी ट्यूबवेल के लिए मुफ्त बिजली योजना की अंतिम तिथि 15 नवंबर ​तक बढ़ाई

इस योजना की शुरूआत
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का शुभारंभ एक मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

कैसे लें योजना का लाभ
महतारी वंदन योजना  योजना के लाभार्थी बनने के लिए समय-समय पर आवेदन लिए जाते हैं। इसके लिए ऑनलाईन पोर्टल की लिंक पोर्टल और मोबाइल ऐप बनाया गया है इस पोर्टल में हितग्राहियों को आवेदन स्थिति की जानकारी देने की सुविधा भी दी गई है। साथ ही राज्य स्तर पर योजना से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800233448 भी जारी किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इस योजना के पात्रता संबंधी नियमों को बताने के लिए कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं आंगनबाड़ी और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का भी आयोजन किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here