पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई,पंजाब में फिर सड़क जाम करेंगें किसान

0
93

stubble: पंजाब, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में लगातार पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं पराली जलाने वाले किसानों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई भी की जा रही है इस बीच पंजाब में किसानों ने धीमी धान खरीदी और अन्‍य मुद्दों को लेकर एक-दिवसीय विरोध-प्रदर्शन की योजना तैयार कर रखी है। इस बीच उत्‍तर प्रदेश के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि अभी सिर्फ पंजाब के किसानों ने ही विरोध की घोषणा की है।

किसानों ने उठाया सवाल
यूनियन नेता ने पराली जलाने पर सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं उन्‍होंने कहा कि सरकार को किसानों को बताना चाहिए कि वे पराली का क्या करें। किसान नेता राकेश टिकैत ने एएनआई से बात करते हुए कहा। अगर किसान पराली जलाते हैं तो सरकार किसानों पर कार्रवाई करती है। हरियाणा में तो ऐसे किसानों की उपज दो साल तक नहीं ब‍िकने देने का नियम बनाया गया है। उन्होंने कहा की ऐसी तकनीक बताएं जिससे पराली जलाए बिना गेहूं उगाया जा सकता है। उन्होंने ये भी कहा की सरकार को बताना चाहिए कि किसान पराली का क्या करे।

अनिश्चित काल चक्‍का जाम करेंगे किसान
किसान धीमी धान खरीद और अन्य मुद्दों को लेकर 26 अक्टूबर से अनिश्चित काल के लिए पंजाब में कुछ जगहों पर सड़क जाम करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) पंजाब के अध्यक्ष ने एएनआई से कहा की “26 अक्टूबर को दोनों मंच 4 बिंदुओं पर सड़क जाम करेंगे। हम दोपहर 1 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे और सड़कों पर बैठेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि संगरूर और मोगा जिलों में एक-एक जगह और फगवाड़ा और बटाला में अनिश्चित काल के लिए चक्का जाम किया जाएगा।

ये भी पढ़े…

पराली जलाने पर सरकार की कठोर नीति और उसके परिणाम…

किसानों पर कार्रवाई तेज
मालूम होगा कि ठंड की शुरूआत होते ही दिल्‍ली की हवा दूषि‍त होने लगती है। इस बीच इसके निकटवर्ती राज्‍यों में जलने वाली पराली का धुआं राष्‍ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को बढ़ा देता है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने की घटनाओं पर केंद्र व राज्‍य सरकारों को तलब कर टिप्‍पणी भी की है। लेकिन फिर भी पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं रुक नहीं रही है। हालांकि इस हफ्ते से इन राज्‍यों में उल्‍लंघन करने वाले किसानों पर कार्रवाई तेज हो गई है। वहीं लापरवाही बरतने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर भी निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here