होली के लिए घर पर करें प्राकृतिक रंग तैयार, नही होगी त्वचा खराब

0
140
पूजा

 

Holi 2025:  फाल्गुन का महीना शुरू होते ही होली की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। पूरे देश में इस बार 14 मार्च को होली खेली जाएगी। रंगों के इस खूबसूरत त्योहार का नजारा बेहद खास होता है। यह एक ऐसा त्योहार है। जो केवल चेहरे को न​हीं बल्कि दिलों को भी खुशियों के रंगों से रंग देता है। इसी के साथ लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई तो देते हैं। लेकिन इसमें परेशानी तब आती है। जब केमिकल युक्त रंगों से लोगों की त्वचा को नुकसान पहुंचता है। ये केमिकल रंग आंखों और बालों को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए क्यों ना इस बार होली में घर में तैयार प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग किया जाए। आज हम आपको घर पर ही रंग बनाने का तरीका बताएंगे। ये बेहद आसान और सुरक्षित भी है। आइए जानते है।

 

 

प्राकृतिक रंग
प्रकृति ने हमें कई तरह के प्राकृतिक रंग दिए हैं। ये रंग पर्यावरण के अनुकूल, सुरक्षित, और नवीकरणीय होते हैं। ऐसे में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) पूसा की वरिष्ठ वैज्ञानिक बबीता सिंह ने मौसमी फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार करने का तरीका बताया है। उन्होंने इन रंगों को मौसमी फूलों से तैयार किया है। ये जहरीले रसायनों से मुक्त होते हैं।

 

 

करें प्राकृतिक रंग तैयार
1. पहले इन मौसमी फूलों को अच्छे से साफ कर लें।
2. मौसमी फूलों को पानी में डाल दें। फिर पानी में उबाल आने दें।
3. उबलने के बाद जब ये फूल अपना रंग छोड़ देते हैं। तभी इन्हें छान लें।
4. बाद में इन्हें सुखाकर पीसकर इसमें पाउडर मिला दें। आप का रंग बन कर तैयार है।

 

ये भी पढ़े…

 

महाशिवरात्रि के दिन भूल कर भी ना करें ये काम, बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

 

प्राकृतिक रंग बनना बहुत आसान होता है। आप प्रक्रिया से हर्बल रंग कोई भी घर में बैठे बना सकता है। लेकिन इसके लिए आपको सिर्फ और सिर्फ मौसमी फूलों का ही इस्तेमाल करना होगा। इन हर्बल रंगों को बनाने के लिए कैलेंडुला और देसी गुलाब जैसे फूलों के साथ ही तमाम मौसमी फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here