महाशिवरात्रि के दिन व्रत में करें, इन चीजों का सेवन, उपवास में भी रहेगी ताजगी

0
180
वर्षा वर्मा

 

Mahashivratri 2025:  महाशिवरात्रि का त्योहार इस साल 26 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। इसलिए लड़कियां इस दिन भगवान शिव की तरह वर पाने के लिए व्रत रखती हैं। धार्मिक महत्व के साथ-साथ व्रत का वैज्ञानिक महत्व भी काफी है। व्रत रखने से आपका शरीर अच्छे से डिटॉक्स होता है। तो अगर आपने भी इस साल महाशिवरात्रि का व्रत रखा हैं। तो हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आप व्रत के दौरान कर सकते हैं। इन चीजों का सेवन करने से आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में-

 

साबूदाना
व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन खूब किया जाता है। व्रत के दौरान इसे खाने से आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। व्रत के दौरान आप इसकी खिचड़ी, वड़ा या खीर खा सकते हैं।

मखाना
मखाना बहुत ही कुरकुरा होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन आप महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान कर सकते हैं। इसे खाने से पहले घी में हल्का भून लें।

फल
व्रत के दौरान फलों का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। केला, पपीता, अनार और सेब में प्राकृतिक चीनी होती है जो आपको ऊर्जावान महसूस कराती है।

दूध और दही
व्रत के दौरान दूध को बहुत जरूरी माना जाता है। कई लोग व्रत के दिनों में दूध का सेवन करते हैं। दूध आपको पूरे दिन हाइड्रेट रखता है और पेट भरा हुआ रखने में मदद करता है।

 

ये भी पढ़े…

महाकुंभ का आखिरी स्नान जारी, 12 बजे तक 1 करोड़ से अधिक लोग लगा चुके डुबकी

 

सिंघाड़ा
व्रत के दौरान आप सिंघाड़े का सेवन भी कर सकते हैं। यह आसानी से पच जाता है। साथ ही इसे खाने से आप काफी हल्का महसूस करते हैंं।

 

इन चीजों से रहें दूर
व्रत के दौरान साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का सेवन करें। इस दिन चाय, कॉफी आदि का सेवन करने से बचें क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here