वर्षा वर्मा
पटना: बीपीएससी (BPSC) अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर प्रशांत किशोर पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं दरअसल आज सुबह गिरफ्तार हुए। प्रशांत किशोर का दोपहर में मिल गयी थी। लेकिन, प्रशांत किशोर ने बेल लेने से इनकार कर दिया है। यानि कि अब प्रशांत किशोर जेल जाएंगे। प्रशांत किशोर की अधिवक्ता वाई वी गिरी ने बताया कि अब जेल में भी प्रशांत किशोर का अनशन जारी रहेगा। प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अगर आवाज उठाना गुनाह है तो उन्हें जेल जाना मंजूर है। ऐसा में अब प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जेल में जारी रहेगा।
हालांकि, आज जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर को दोपहर में जमानत मिल गई थी। उन्हें यह जमानत गांधी मैदान कांड संख्या 5/25 में मिली। SDJM पटना के कोर्ट में पेशी SDJM आरती उपाध्याय की कोर्ट में पेशी हुई और वहां से पीके को जमानत मिल गई। लेकिन, प्रशांत किशोर ने सशर्त बेल लेने से इनकार कर दिया। साथ ही प्रशांत किशोर को आज सुबह ही गिरफ्तार किया गया था। उनपर गांधी मैदान में प्रतिबंधित जगह पर अनशन करने का आरोप था।
ये भी पढ़े…
दिल्ली में कांग्रेस ने किया ‘प्यारी दीदी योजना’ का ऐलान, महिलाओं को 2500 रूपये देने का वादा
दरअसल प्रशांत किशोर की जमानत को लेकर नया द्विस्ट सामने आया है। प्रशांत किशोर को अदालत ने जमानात दे दी है। लेकिन बॉन्ड भरने को कहा है और इसमें कहा गया है। इसमें कहा गया है, कि आप इस बात का बॉन्ड भरें कि प्रतिबंधित इलाके में किसी हालत में धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे। अगर प्रशांत किशोर यह बॉन्ड नहीं भरेंगे तो फिर आगे फिर ने न्यायालय फैसला लेगा कि उनके साथ क्या किया जाए, प्रशांत किशोर को 25 हजार के निजी मुचलके पर बेल मिली थी।
