वर्षा वर्मा
लखनऊ: केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए तरह—तरह की योजनांए चला रही है। दरअसल, हमारे देश में अधिकतर किसान खेती के साथ—साथ पशुपालन भी करते हैं। जबकि भेड़ों का पालन बड़े स्तर पर किसानों के द्वारा किया जा रहा है। जिससे उनकी आय दोगुनी हो सके, इसी क्रम में यूपी सरकार किसानों और पशुपालकों के लिए भेड़ पालन योजना लेकर आई है। उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में यह योजना लागू की जा रही हैं। साथ ही गोंडा जिले के प्रभारी मुख्य पशुपालन चिकित्सा अधिकारी डॉ.राकेश तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत जो किसान भाई पालन करना चाहते हैं। उन्हें सरकार के तरफ से 90% की सब्सिडी दी जा रही है। फिलहाल 40 जिलों में यह योजना लागू की जा रही है।
भेड़ पालन के फायदे
उन्होंने बताया कि इस योजना में किसान भाइयों को 20 मादा और एक नर भेड़ पालना होगा। इसके लिए सरकार की तरफ से 1 लाख 53 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। सरकार इसके लिए पांच साल का एग्रीमेंट करवाती हैं। डॉ. राकेश तिवारी बताते हैं कि पशुपालन में किसान भाइयों को तीन प्रकार से फायदा होता हैं। एक तो किसान भाई भेड़ के बाल बेचकर पैसा कमा सकते हैं और दूसरा उनके मांस से भी पैसा कमाया जा सकता है। इसके अलावा भेड़ का गोबर भी बहुत अच्छा उर्वरक माना जाता है। इसका उपयोग खेतों की उत्पादकता को बढ़ाता है। एक भेड़ की कम से कम कीमत 5000 से 10000 रुपए के बीच होती है।
ये भी पढ़े…
चीन में फैला एचएमपीवी वायरस पहुंचा भारत, इस राज्य में दो बच्चे संक्रमित
जानिए क्या हैं भेड़ पालन योजना
उन्होंने ये भी बताया कि यह पूरी योजना एक लाख 70 हजार रुपये की है। जिसमें किसान भाइयों को अपने खाते में 17 हजार रुपए जमा करना है। उसके बाद सरकार की तरफ से एक लाख 53 हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार पूरे जिले में पांच यूनिट भेड़ पालन के लिए योजना लेकर आई है। जो भी किसान भाई इच्छुक हैं। वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। वहीं 10 प्रतिशत अंश किसानों को अपने तरफ से लगाना होगा।
किसान कैसे करें आवेदन
भारी मुख्य पशुपालन चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी बताते हैं कि भेड़ पालन के लिए पशुपालन विभाग से एक फॉर्म दिया जाएगा। उसे भरने के बाद आधार कार्ड और बैंक पासबुक लगाना होगा। अपने ग्राम सभा के प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) से सत्यापन करने के बाद फॉर्म को पशुपालन विभाग में आकर जमा कर दें। सरकार ने इस योजना के लिए सिर्फ एक मानक रखा है। जिसमें 20 मादा और एक नर भेड़ पालन अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिले के जो भी किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं कि वो आवेदन कर सकते हैं। जांच के बाद किसानों को भेड़ पालन योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं https://www.animalhusb.upsdc.gov.in/ ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

